Promise Day 2024 Wishes: प्रॉमिस डे पर इन हिंदी Shayaris, WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Photos के जरिए पार्टनर से करें प्यार का वादा
वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे से जीवन भर प्यार और एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं. इसके साथ ही एक-दूजे को रिझाने के लिए गिफ्ट देते हैं और हाल-ए-दिल बयां करने के लिए शुभकामना संदेशों का सहारा लेते हैं. प्रॉमिस डे पर आप भी इन हिंदी विशेज, शायरी, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटोज के जरिए अपने पार्टनर से प्यार का वादा कर सकते हैं.
Happy Promise Day 2024 Wishes in Hindi: वैसे तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे (Valentine Day) होता है, बावजूद इसके प्यार के खूबसूरत एहसास को अपने पार्टनर के साथ जताने के लिए फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ प्यार के इस सप्ताह का समापन होता है. अपने प्यार को बयां करने और जीवन भर साथ निभाने का वादा करने के लिए प्रॉमिस डे मनाया जाता है. प्रॉमिस डे (Promise Day) वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन कपल्स (Couples) एक-दूसरे से खास अंदाज में न सिर्फ प्यार का इजहार करते हैं, बल्कि जीवन भर साथ निभाने का एक-दूसरे से वादा भी करते हैं.
वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे से जीवन भर प्यार और एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं. इसके साथ ही एक-दूजे को रिझाने के लिए गिफ्ट देते हैं और हाल-ए-दिल बयां करने के लिए शुभकामना संदेशों का सहारा लेते हैं. प्रॉमिस डे पर आप भी इन हिंदी विशेज, शायरी, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटोज के जरिए अपने पार्टनर से प्यार का वादा कर सकते हैं.
1- सोचा था ना करेंगे किसी से दोस्ती,
ना करेंगे किसी से कोई वादा,
पर क्या करें दोस्त मिला इतना प्यारा,
कि करना पड़ा दोस्ती का वादा.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

2- सुना है वो जाते हुए कह गए कि,
अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे,
कोई कह दो उनसे कि वो वादा करें,
हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

3- बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

4- हर पल प्यार का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ इतना ज्यादा है आपसे,
ना चाहेंगे तुम्हें सिर्फ उम्र भर के लिए,
कयामत तक साथ निभाएंगे ये वादा है आपसे.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

5- ना करते तुम कोई वादा पूरा,
ना करते कोई इरादा पूरा,
साथ निभाने की बात करते हो,
पहले प्यार तो कर लो पूरा,
ये वादा है मेरा तुमसे आज,
छोड़ेंगे ना कभी साथ तुम्हारा.
प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्यार करने वाले कपल्स को एक-दूसरे से ढेरों अपेक्षाएं होती हैं, इसलिए प्यार करने वाले कपल्स प्रॉमिस डे पर गिफ्ट्स और शुभकामना संदेशों के जरिए अपने प्यार का इजहार कर उनसे जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं. अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो प्रॉमिस डे पर उनसे प्यार का खूबसूरत वादा करें और उसे हमेशा निभाने की कोशिश करें, क्योंकि प्यार या किसी रिश्ते में वादे को निभाना काफी महत्वपूर्ण होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

