Pongal 2021 Rangoli & Dotted Kolam Patterns: पोंगल को खास बनाने के लिए ट्राई करें ये खूबसूरत मग्गुलु पैर्टन और रंगोली डिजाइन्स (Watch Videos)

पोंगल का पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस बेहद खास अवसर पर लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली और कोलम पैर्टर्न बनाते हैं. अगर आप भी पोंगल के लिए स्पेशल रंगोली डिजाइन या डॉट कोलम पैटर्न की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं खूबसूरत मुग्गुलु पैर्टन और रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं.

पोंगल 2021 रंगोली डिजाइन्स (Photo Credits: Daily Rangoli Designs, Easy & Simple Rangoli YouTube)

Pongal 2021 Rangoli & Dotted Kolam Patterns: एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में कल (14 जनवरी) मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया जाएगा तो वहीं दक्षिण भारत में पोंगल (Pongal) के पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा. दरअसल, पोंगल दक्षिण भारतीयों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से उनके नए साल की शुरुआत होती है और वो फसलों की कटाई का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन सूर्य को अन्न और धन का दाता मानकर उनकी पूजा की जाती है. सूर्य देव को नई फसल से विशेष भोग बनाकर अर्पित किया जाता है. इस त्योहार को तमिलनाडु में लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है. 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाए जाने वाले फसलों के इस पर्व में भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल और कानम पोंगल शामिल है.

पोंगल का पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस बेहद खास अवसर पर लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली और कोलम पैर्टर्न बनाते हैं. अगर आप भी पोंगल के लिए स्पेशल रंगोली डिजाइन या डॉट कोलम पैटर्न की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं खूबसूरत मुग्गुलु पैर्टन (Muggulu Pattern) और रंगोली डिजाइन्स (Rangoli Designs), जिन्हें आप इन ट्यूटोरियल वीडियो की मदद से आसानी से बना सकते हैं.

पोंगल कोलम डिजाइन 2021

यह भी पढ़ें: New Pongal Rangoli Designs 2021 & Muggulu Patterns: फसलों के त्योहार पोंगल पर बनाएं डॉट और पॉट वाली खूबसूरत रंगोली, देखें मनमोहक डिजाइन्स

आसान मग्गुलु पैटर्न

पोंगल के लिए डॉट वाली रंगोली

पोंगल 2021 कोलम डिजाइन

यह भी पढ़ें: Pongal 2021 Rangoli Ideas & Designs: पॉट कोलम और डॉट वाली रंगोली के इन मनमोहक डिजाइनों से पोंगल के पर्व को बनाएं खास (Watch DIY Videos)

दरअसल, मकर संक्रांति के पर्व को देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी और मकर संक्रांति के नाम से मनाया जाता है, जबकि गुजरात में इस उत्तरायण कहते हैं. आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में इस पर्व को 'संक्रांति' (Sankranti) के नाम से मनाया जाता है. तमिलनाडु में इस त्योहार को 'पोंगल' (Pongal) और पंजाब में लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है. फसलों का यह त्योहार किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है.

Share Now

Tags

Dots Rangoli Easy Muggulu Patterns Easy Muggulu Videos Easy Pongal Rangoli Designs Easy Rangoli Design Easy Rangoli Designs Easy Rangoli Video Easy Rangoli Video Tutorials festivals and events Floral Rangoli Ideas Kaavi designs Kaavi Kolam Rangoli Kolam Kolam Design Kolam Tutorial Videos Makar Sankranti Rangoli Muggulu Muggulu Designs Muggulu Video Muggulu Videos panai panai designs pongal Pongal 2021 Pongal 2021 Date Pongal 2021 Rangoli Pongal Kolam Pongal Kolam Designs Pongal Kolam Tutorial Pongal Muggulu Pongal Pot Kolam Pongal Pot Kolam Designs Pongal Pot Kolam Ideas Pongal Pot Kolam Patterns Pongal Rangoli Pongal Rangoli Designs Pongal Rangoli Patterns Pongal Rangoli Video Thai Pongal 2021 आसान पोंगल रंगोली डिजाइन आसान मग्गुलु पैटर्न आसान मग्गुलु वीडियो आसान रंगोली डिजाइन आसान रंगोली वीडियो ट्यूटोरियल कावी कोलम रंगोली कावी डिजाइन कोलम कोलम ट्यूटोरियल वीडियो कोलम डिजाइन डॉट्स रंगोली थाई पोंगल 2021 पनाई पनाई डिजाइन पोंगल पोंगल 2021 पोंगल 2021 डेट पोंगल 2021 रंगोली पोंगल कोलम पोंगल कोलम ट्यूटोरियल पोंगल कोलम डिजाइन पोंगल पॉट कोलम पोंगल पॉट कोलम आइडियाज पोंगल पॉट कोलम डिजाइन्स पोंगल पॉट कोलम पैटर्न पोंगल मग्गुलु पोंगल रंगोली पोंगल रंगोली डिजाइन्स पोंगल रंगोली पैटर्न पोंगल रंगोली वीडियो फ्लोरल रंगोली आइडियाज मकर संक्रांति रंगोली मग्गुलु मग्गुलु डिजाइन्स मग्गुलु वीडियो

\