Perfume Day 2023 Wishes: परफ्यूम डे की इन फनी हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings, SMS के जरिए दें शुभकामनाएं
अगर आपको किसी से प्यार में धोखा मिला है तब भी आप एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन अपने धोखेबाज पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप परफ्यूम डे के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई भी दे सकते हैं. इस अवसर पर आप इन फनी हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एसएमएस के जरिए मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं भी दे सकते हैं.
Perfume Day 2023 Wishes in Hindi: प्यार का महापर्व वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाए जाने के बाद अब लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine Week) के अलग-अलग दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे (Perfume Day) मनाया जाता है, जिसे हर कोई अपने-अपने अंदाज में मनाता है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर उनकी पसंदीदा परफ्यूम देते हैं और उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. वैसे तो वैलेंटाइन वीक के हर दिन को प्यार करने वाले कपल्स पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाते हैं, जबकि एंटी-वैलेंटाइन वीक के हर दिन को प्यार में धोखा खाए लोगों के अलावा प्यार करने वाले कपल्स भी मनाते हैं. एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन अपने बेवफा सनम को परफ्यूम देकर आप अपने प्यार का बदला ले सकते हैं, ताकि प्यार खत्म होने बावजूद उसकी खुशबू उनके जीवन में बनी रहे.
अगर आपको किसी से प्यार में धोखा मिला है तब भी आप एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन अपने धोखेबाज पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप परफ्यूम डे के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई भी दे सकते हैं. इस अवसर पर आप इन फनी हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एसएमएस के जरिए मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं भी दे सकते हैं.
1- कुछ लोग परफ्यूम की तरह होते हैं,
कब मिलते हैं, कब उड़ जाते हैं...
इसका पता ही नहीं चलता...
परफ्यूम डे की शुभकामनाएं

2- गुलाब की खुशबू भी फीकी लगती है,
कौन सी खुशबू मुझमें बसा गई हो तुम.
परफ्यूम डे की शुभकामनाएं

3- अब तक मेरी लाइफ,
एक खुली बोतल की तरह थी,
जिसमें से सब परफ्यूम की तरह उड़ जाता था,
पर आपके आने से सब ठीक हो गया,
खुदा करे आप जैसा ढक्कन सबको मिले.
परफ्यूम डे की शुभकामनाएं

4- खुशी परफ्यूम की तरह है,
इसके चंद कतरे अपने ऊपर लगाए बगैर,
आप किसी और को...
इसकी खुशबू नहीं दे सकते.
परफ्यूम डे की शुभकामनाएं

5- किनारे बैठी हूं, तेरी यादों के सहारे,
हर लहर एक एहसास जगाती है,
मुझे हवा से भी तेरी ही खुशबू आती है.
परफ्यूम डे की शुभकामनाएं

बहरहाल, ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि जिन लोगों को प्यार में धोखा मिला है या जिनके साथ उनके पार्टनर ने बेवफाई की है, वही लोग इस वीक को सेलिब्रेट कर सकते हैं. सामान्य कपल भी इस दिन को एक-दूसरे के साथ मना सकते हैं और तो और आप आपने दोस्तों के साथ भी परफ्यूम डे को मना सकते हैं. इस दिन आप अपने किसी अजीज को परफ्यूम भेंट करने के साथ-साथ शुभकामना संदेशों के जरिए भी इस दिन को खास बना सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

