Parsi New Year 2022 Wishes: पारसी नव वर्ष की इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
पारसी समुदाय से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, 3 हजार साल पहले पारसी समुदाय के महान योद्धा जमशेद ने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी और उन्हीं की याद में पारसी नव वर्ष को धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए पारसी न्यू ईयर की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Parsi New Year 2022 Wishes in Hindi: विभिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने नव वर्ष के जश्न को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. इसी तरह से पारसी कैलेंडर के पहले महीने की पहली तारीख को पारसी समुदाय के लोग पारसी न्यू ईयर यानी नवरोज सेलिब्रेट करते हैं. इस साल 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर (Parsi New Year) मनाया जा रहा है. इस समुदाय के लिए पारसी नव वर्ष आस्था और उत्साह का पर्व है, इसलिए वो कई दिन पहले से ही इसके जश्न की तैयारियों में जुट जाते हैं. नवरोज का अर्थ है नया दिन, इसलिए इस नए दिन के जश्न को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. पारसी न्यू ईयर को जमशेदी नवरोज (Jamhesdi Nowruz), पतेती (Pateti) और नवरोज (Navroz) जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. पारसी न्यू ईयर पर पारसी मंदिर अगियारी में खास प्राथनाएं आयोजित की जाती हैं, लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और लजीज पकवान बनाकर परिवार के सभी लोग इसका लुत्फ उठाते हैं.
पारसी समुदाय से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, 3 हजार साल पहले पारसी समुदाय के महान योद्धा जमशेद ने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी और उन्हीं की याद में पारसी नव वर्ष को धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए पारसी न्यू ईयर की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- खुशियां हो ओवरफ्लो,
मस्ती कभी न हो लो,
धन और शोहरत की हो बौछार,
ऐसा हो आपके लिए नवरोज का त्योहार.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं

2- सुबह हो या शाम हो, दिन हो या रात हो,
हम नहीं भूलेंगे आपसे यह कहना,
आज है जमशेदी नवरोज,
दुआ है यही कि ये दिन आपके लिए खास हो.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं

3- पारसी नवरोज मंगलमय हो,
नव-वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश,
हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां,
पारसी नवरोज पर है हमारी यह शुभकामना.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं

4- कोयल गाए हर डाल-डाल, पात-पात,
पेड़ों की शाखें कर रही हैं नए पत्तों का श्रृंगार,
खुशियों से बीते नए साल का हर एक पल,
पारसी नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं

5- ऋतु से बदलता पारसी साल,
नए वर्ष की छाए मौसम में बहार,
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ,
ऐसा होता है नवरोज का त्योहार.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि खास दिन लोग एक-दूसरे के प्रति सहयोग और प्यार की भावना को अभिव्यक्त करने के लिए उपहार देते हैं. इसके साथ ही एक-दूसरे के साथ मिलकर नए साल के जश्न को खास बनाते हैं. धर्म परिवर्तन में विश्वास न रखने वाले पारसी समुदाय को अल्पसंख्यक समुदायों में से एक माना जाता है. आपको बता दें कि नवरोज यानी पारसी न्यू ईयर का पर्व भारत समेत, ईरान, पाकिस्तान, इराक, बहरीन, तजाकिस्तान, लेबनान जैसे दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

