National Youth Day 2024 Messages: हैप्पी नेशनल यूथ डे! प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS
राष्ट्रीय युवा दिवस देश के युवाओं को समर्पित है, जो भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं. देश का युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, विचारों को जीवन का हिस्सा बनाते हुए देश व समाज के विकास में अपना योगदान दे सकता है. ऐसे में आप प्रियजनों को इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी नेशनल यूथ डे विश कर सकते हैं.
National Youth Day 2024 Messages in Hindi: आज (12 जनवरी 2024) देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जा रहा है, जो कि स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) पर मनाया जाता है. आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत साल 1984 में हुई थी. दरअसल, जब स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda Ji) की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई, तब तत्कालीन भारत सरकार द्वारा कहा गया था कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन, आदर्श, उनके महान विचार और उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के तरीके देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हो सकते हैं. भारत सरकार की घोषणा के बाद से हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे के तौर पर मनाया जाने लगा.
राष्ट्रीय युवा दिवस देश के तमाम युवाओं को समर्पित है, जो भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं. देश का युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए देश व समाज के विकास में अपना योगदान दे सकता है. ऐसे में इस खास मौके पर आप प्रियजनों को इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी नेशनल यूथ डे विश कर सकते हैं.
1- भाग्यशाली है वो देश,
जिसमें युवा शक्ति का वास है.
हैप्पी नेशनल यूथ डे

2- युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं,
क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं.
हैप्पी नेशनल यूथ डे

3- युवा शक्ति की शक्ति,
सबसे अलग और तेज है...
उसका सम्मान करें.
हैप्पी नेशनल यूथ डे

4- अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,
इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें.
हैप्पी नेशनल यूथ डे

5- युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,
जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए.
हैप्पी नेशनल यूथ डे

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था. बचपन से ही आध्यात्म के प्रति उनकी गहरी रुचि थी, इसलिए महज 25 साल की उम्र में ही उन्होंने सांसारिक मोह माया का त्याग कर संन्यास ले लिया. संन्यास लेने के बाद वे स्वामी विवेकानंद के तौर पर विख्यात हुए. उन्हें धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य का ज्ञाता भी कहा जाता है. उनका मानना था कि युवा होने की परिपूर्णता उन्हीं लोगों में है, जो बिना रुके, बिना थके निरंतर संघर्ष करने का जज्बा रखते हैं. हमारे देश के युवाओं में वो शक्ति है, जो असफलताओं के अंधरों को चीरकर सफलता के प्रकाश को फैलाने की हिम्मत रखते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

