National Girl Child Day 2024 Wishes: राष्ट्रीय बालिका दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के मकसद से इस दिवस को मनाया जाता है. इसके साथ ही इस दिन बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

National Girl Child Day 2024 Wishes in Hindi: देश में बालिकाओं (Girls) और महिलाओं (Women) के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने के साथ-साथ उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl Child Day) मनाया जाता है, ताकि देश की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल सके. भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई है और तब से यह सिलसिला बरकरार है. दरअसल, पहली बार 24 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) ने इस दिवस को मनाया था और तब से हर साल बालिकाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाया जा रहा है.

देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के मकसद से इस दिवस को मनाया जाता है. इसके साथ ही इस दिन बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,

समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ.

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

2- दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,

जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी आई है.

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

3- चांद सी बेटियों को सूरज बनाने लगे हैं,

बुरी नजर से घूरने वाले कतराने लगे हैं.

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

4- रिश्ते के उलझे धागों को धीरे-धीरे खोल रही है,

बिटिया कुछ-कुछ बोल रही है, पूरे घर में डोल रही है.

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

5- कैसे खाओगे उनके हाथ की रोटियां,

जब पैदा होने ही नहीं दोगे बेटियां.

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

बालिका दिवस को हर साल 24 जनवरी के दिन मनाए जाने के पीछे एक खास वजह भी है. दरअसल, साल 1966 में इसी दिन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. यही वो खास दिन था जब देश की बेटी इंदिरा गांधी ने देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की थी. उनकी इसी उपलब्धि की याद में और देश की बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 24 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है.

Share Now

Tags

festivals and events Girl Child Day Girl Child Day 2024 Girl Child Day GIFs Girl Child Day Greetings Girl Child Day images Girl Child Day Messages Girl Child Day Photos Girl Child Day Quotes Girl Child Day SMS Girl Child Day Wallpapers Girl Child Day wishes Happy National Girl Child Day Happy National Girl Child Day 2024 National Girl Child Day National Girl Child Day 2024 National Girl Child Day GIFs National Girl Child Day Greetings National Girl Child Day Images National Girl Child Day Messages National Girl Child Day Photos National Girl Child Day Quotes National Girl Child Day SMS National Girl Child Day Wallpapers National Girl Child Day Wishes नेशनल गर्ल चाइल्ड डे नेशनल गर्ल चाइल्ड डे 2024 बालिका दिवस इमेजेस बालिका दिवस एसएमएस बालिका दिवस कोट्स बालिका दिवस ग्रीटिंग्स बालिका दिवस जीआईएफ बालिका दिवस फोटोज बालिका दिवस मैसेजेस बालिका दिवस विशेज बालिका दिवस वॉलपेपर्स बालिका दिवस हिंदी मैसेजेस बालिका दिवस हिंदी विशेज राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 राष्ट्रीय बालिका दिवस इमेजेस राष्ट्रीय बालिका दिवस एसएमएस राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम राष्ट्रीय बालिका दिवस कोट्स राष्ट्रीय बालिका दिवस ग्रीटिंग्स राष्ट्रीय बालिका दिवस जीआईएफ राष्ट्रीय बालिका दिवस फोटोज राष्ट्रीय बालिका दिवस मैसेज राष्ट्रीय बालिका दिवस विशेज राष्ट्रीय बालिका दिवस वॉलपेपर्स राष्ट्रीय बालिका दिवस शुभकामना संदेश राष्ट्रीय बालिका दिवस हिंदी मैसेजेस

\