National Doctors Day 2025 Quotes: ‘डॉक्टर का मिशन मृत्यु रोकना मात्र नहीं, जीवन की गुणवत्ता सुधारना है!’ ऐसे प्रेरक कोट्स भेजकर चिकित्सक को सम्मानित करें!

भारत में हर वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को उनके समर्पण, त्याग और मरीजों की सेवा के लिए सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने के कई तरीके हैं. आप अपने डॉक्टर के सम्मान में भोज दे सकते हैं, गिफ्ट दे सकते हैं, शुभकामना संदेश दे सकते हैं.

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

National Doctors Day 2025 Quotes: भारत में हर वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों (Doctors) को उनके समर्पण, त्याग और मरीजों की सेवा के लिए सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने के कई तरीके हैं. आप अपने डॉक्टर के सम्मान में भोज दे सकते हैं, गिफ्ट दे सकते हैं, शुभकामना संदेश दे सकते हैं. आज सोशल मीडिया का दौर है, आप वाट्सएप, एक्स, फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से प्रेरक कोट्स भेज कर इस दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं. यहां कुछ ऐसे ही कोट्स दिये जा रहे हैं, जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं. यह भी पढ़ें: National Doctors Day 2025: 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे? जानें इसका इतिहास, महत्व एवं सेलिब्रेशन!

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रेरक कोट्स

1- ‘एक अच्छा चिकित्सक बीमारी का इलाज करता है; महान चिकित्सक उस रोगी का इलाज करता है, जिसे बीमारी है.

- सर विलियम ऑस्लर

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ‘सबसे अच्छा डॉक्टर सबसे कम दवाइयां देता है.

- बेंजामिन फ्रैंकलिन

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- चिकित्सा अनिश्चितता का विज्ञान और संभावनाओं की कला है.

- सर विलियम ऑस्लर

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- जहां भी चिकित्सा की कला को प्यार किया जाता है, वहां मानवता के प्रति भी प्यार होता है.

- हिप्पोक्रेट्स

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- भविष्य का डॉक्टर कोई दवा नहीं देगा, बल्कि अपने मरीज को मानव शरीर की देखभाल, आहार और बीमारी के कारण और रोकथाम के बारे में निर्देश देगा.’

- थॉमस एडिसन

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

6- ‘खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों की सेवा में खुद को खो देना.’

- महात्मा गांधी

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

7- ‘चिकित्सा की कला में रोगी का मनोरंजन करना शामिल है जबकि प्रकृति बीमारी का इलाज करती है.’

- वोल्टेयर

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

8- ‘डॉक्टरों ने अपने और अपने मरीजों के बीच एक दीवार खड़ी कर दी; नर्सों ने इसे तोड़ दिया है.’

- जोडी पिकॉल्ट

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

9- ‘चिकित्सा केवल विज्ञान ही नहीं है; एक कला भी है। इसमें गोलियां और प्लास्टर मिलाना शामिल नहीं है; यह जीवन की प्रक्रियाओं से संबंधित है.’

- पैरासेल्सस

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

10- ‘एक डॉक्टर का मिशन केवल मृत्यु को रोकना नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना होना चाहिए.’

- पैच एडम्स

नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों के महत्व और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को उजागर करता है. इसके साथ ही यह सभी डॉक्टरों को प्रेरित करता है कि वो अपने काम के प्रति समर्पित रहें और मरीजों का इलाज अच्छी तरह से करते रहें. इस दिवस को मनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठियों और सम्मान समारोहों को आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर लोग डॉक्टरों की सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं.

Share Now

Tags

Doctor doctors festivals and events Happy Doctors Day Wishes National Doctor's Day 2025 National Doctors Day Greetings National Doctors Day Images National Doctors Day Messages National Doctors Day Wishes National Doctors' Day National Doctors' Day 2025 Greetings National Doctors' Day 2025 Messages National Doctors' Day 2025 Wishes National Doctors' Day Greeting Cards National Doctors' Day Message National Doctors' Day Quotes National Doctors' Day SMS National Doctors' Day WhatsApp Stickers चिकित्सक डॉक्टर डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स डे 2025 नेशनल डॉक्टर्स डे नेशनल डॉक्टर्स डे 2025 नेशनल डॉक्टर्स डे इमेज नेशनल डॉक्टर्स डे एसएमएस नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं नेशनल डॉक्टर्स डे कोट्स नेशनल डॉक्टर्स डे ग्रीटिंग्स नेशनल डॉक्टर्स डे मैसेज नेशनल डॉक्टर्स डे विशेज नेशनल डॉक्टर्स डे वॉलपेपर्स राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे 2025

\