त्योहार

National Doctors Day 2024 Wishes: नेशनल डॉक्टर्स डे के इन प्रेरणादायी हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

डॉक्टर मरीजों की जिस तरह से सेवा करते हैं, उसके लिए उनका आभार जाहिर करने के लिए डॉक्टर्स डे से बेहतर दिन और भला क्या हो सकता है. इस अवसर पर लोग शुभकामना संदेशों के जरिए डॉक्टरों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन प्रेरणादायी हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

National Doctors Day 2024 Wishes: नेशनल डॉक्टर्स डे के इन प्रेरणादायी हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

National Doctors Day 2024 Wishes in Hindi: डॉक्टरों (Doctors) को इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है जो मरीजों का इलाज करके उन्हें नया जीवनदान देते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि डॉक्टर अपने मरीजों (Patients) की सेवा में दिन रात डटे रहते हैं और उन्हें इलाज के द्वारा स्वस्थ करने का हर संभव प्रयास करते हैं. चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति उनका आभार और सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है. इस दिवस के इतिहास की बात करें तो नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत साल 1991 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी. इस दिन भारत के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय (Bidhan Chandra Roy) की जयंती और पुण्यतिथि दोनों मनाई जाती है. उन्हीं की याद में इस दिवस को मनाया जाता है.

डॉक्टर मरीजों की जिस तरह से सेवा करते हैं, उसके लिए उनका आभार जाहिर करने के लिए डॉक्टर्स डे से बेहतर दिन और भला क्या हो सकता है. इस अवसर पर लोग शुभकामना संदेशों के जरिए डॉक्टरों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन प्रेरणादायी हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- सच कहते हैं जीवन जीना एक कला है,
कई बार मौत के करीब से,
आपको वापस लाने वाला डॉक्टर,
उसकी सही कीमत बता जाता है.
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं,
जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं,
जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद करते हैं.
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है,
जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है,
जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है.
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

4- मेरे जीवन में माता-पिता के बाद,
अगर उनसी देखभाल किसी ने की है,
तो वह डॉक्टर ही है...
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- उन सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं,
जो हमेशा अपने मरीजों को सबसे पहले रखते हैं और,
उन्हें स्वास्थ्य का उपहार देने की पूरी कोशिश करते हैं.
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था. बचपन से ही एक मेधावी छात्र के तौर पर जाने जाने वाले बिधान चंद्र रॉय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत से की थी, फिर उन्होंने इंग्लैंड से उच्च शिक्षा हासिल की. एक डॉक्टर के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सियालदाह से की थी. एक डॉक्टर होने के साथ ही उन्हें एक महान समाजसेवी, आंदोलनकारी और एक अच्छे राजनेता के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान लाखों घायलों की सेवा की थी और अपनी कमाई तक लोगों की सेवा के लिए दान में दे दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).