Merry Christmas 2022 Wishes: क्रिसमस की इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
क्रिसमस के दिन लोग सैंटा क्लॉज बनकर एक-दूसरे को उपहार देते हैं, साथ ही एक-दूसरे के साथ प्यार और खुशियां बांटी जाती हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश भी शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप भी क्रिसमस के इन शानदार विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Merry Christmas 2022 Wishes in Hindi: दिवाली (Diwali) के बाद हर किसी को ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस (Christmas) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. क्रिसमस के पर्व को हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है. दरअसल, प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में क्रिसमस के त्योहार को सेलिब्रेट (Christmas Celebration) किया जाता है. ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर प्रभु यीशु यानी जीजस क्राइस्ट ने जन्म लिया था. ऐसी मान्यता है कि 221 ई. में पहली बार 25 दिसंबर के दिन को सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने जीजस के जन्मदिन के तौर पर मनाया था. क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लोग अपने घरों को सजाते हैं, घर में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लाए जाते हैं और उसे रंग-बिरंगी लाइटों व उपहारों से सजाया जाता है.
क्रिसमस के दिन लोग सैंटा क्लॉज बनकर एक-दूसरे को उपहार देते हैं, साथ ही एक-दूसरे के साथ प्यार और खुशियां बांटी जाती हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश भी शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप भी क्रिसमस के इन शानदार विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए,
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए,
सैंटा क्लॉज से हर दिन मिलवाए,
और हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं.
क्रिसमस की शुभकामनाएं

2- क्रिसमस प्यार है,
क्रिसमस खुशी है,
क्रिसमस उत्साह है,
क्रिसमस नया उमंग है.
क्रिसमस की शुभकामनाएं

3- इस क्रिसमस आपका जीवन,
क्रिसमस ट्री की तरह,
हरा-भरा और भविष्य,
तारों की तरह चमचमाता रहे.
क्रिसमस की शुभकामनाएं

4- देवदूत बनकर कोई आएगा,
सारी आशाएं आपकी पूरी कर जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
तोहफे खुशियों के दे जाएगा.
क्रिसमस की शुभकामनाएं

5- ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको,
क्रिसमस की बधाई भेज रहा हूं.
क्रिसमस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घरों-दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं. इस पर्व को सैंटा क्लॉज के बिना अधूरा सा माना जाता है. दरअसल, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रात में बच्चे सैंटा क्लॉज से उपहार पाने की उम्मीद में बिस्तर के पास अपने मोजे रखकर सोते हैं और उनकी ये विश सीक्रेट सैंटा बनकर उनके अपने पूरी करते हैं. इस दिन सीक्रेट सैंटा बनकर लोग बच्चों को गिफ्ट्स, चॉकलेट्स और केक देकर उनके साथ इस पर्व की खुशियां बांटते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

