त्योहार

March 2021 Festival Calendar: मार्च में मनाएं जाएंगे महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व, देखें इस महीने पड़ने वाले व्रत व त्योहारों की लिस्ट

साल 2021 के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत हो चुकी है और इस माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. दरअसल, त्योहारों और व्रतों के लिहाज से मार्च महीने को बेहद खास माना जाता है. मार्च का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस महीने महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इसके साथ ही इसी महीने होली मनाई जाएगी. देखें इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

March 2021 Festival Calendar: मार्च में मनाएं जाएंगे महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व, देखें इस महीने पड़ने वाले व्रत व त्योहारों की लिस्ट
मार्च 2021 (Photo Credits: File Image)

March 2021 Festival Calendar: फरवरी महीने (February Month) के खत्म होने के बाद साल 2021 के तीसरे महीने यानी मार्च (March) की शुरुआत हो चुकी है और इस माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. दरअसल, त्योहारों और व्रतों के लिहाज से मार्च महीने को बेहद खास माना जाता है. बात करें हिंदू पंचांग की तो फाल्गुन का महीना (Falgun Month) चल रहा है और धार्मिक नजरिए से इस महीने का विशेष महत्व बताया जाता है. मार्च का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस महीने महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाएगी. इसके साथ ही इसी महीने होली (Holi) मनाई जाएगी और मासिक शिवरात्रि, मासिक प्रदोष, मासिक एकादशी, मासिक गणेश चतुर्थी जैसे व्रत भी पड़ रहे हैं.

नए साल के तीसरे महीने में पड़ने वाले बड़े त्योहारों को धूमधाम से मनाने के लिए आपको समय रहते इसकी तैयारियां भी करनी होगी. ऐसे में आपको त्योहारों और व्रतों की तिथियों को लेकर किसी तरह की उलझन न हो, इसलिए हम लेकर आए हैं मार्च 2021 में पड़ने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट, ताकि आप अपनी तैयारियां समय से पूरी कर सकें.

मार्च 2021 के व्रतों और त्योहारों की लिस्ट-

02 मार्च 2021 (मंगलवार)- अंगारक गणेश संकष्ट चतुर्थी

04 मार्च 2021 (गुरुवार)- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

02 मार्च 2021 (शुक्रवार)- कालाष्टमी

06 मार्च 2021 (शनिवार)- जानकी जन्म

07 मार्च 2021 (रविवार)- श्री रामदास नवमी

08 मार्च 2021 (सोमवार)- विश्व महिला दिवस

09 मार्च 2021 (मंगलवार)- विजया एकादशी

10 मार्च 2021 (बुधवार)- प्रदोष, श्रवणोपास, सावित्रीबाई फुले स्मृतिदिवस

11 मार्च 2021 (गुरुवार)- महाशिवरात्रि

12 मार्च 2021 (शुक्रवार)- शबे मिराज, अमावस्या प्रारंभ

13 मार्च 2021 (शनिवार)- फाल्गुन अमावस्या, दर्श अमावस्या

14 मार्च 2021 (रविवार)- पारसी आबान मासारंभ

17 मार्च 2021 (बुधवार)- विनायक चतुर्थी, संत चतुर्थी (उड़ीसा)

20 मार्च 2021 (शनिवार)- विषुव दिवस

21 मार्च 2021 (रविवार)- भानु सप्तमी, जमशेदी नवरोज, होलाष्टक प्रारंभ

22 मार्च 2021 (सोमवार)- दुर्गाष्टमी

23 मार्च 2021 (मंगलवार)- शहीद दिवस, विश्व मौसम दिवस

24 मार्च 2021 (बुधवार)- फागुदशमी (उड़ीसा)

25 मार्च 2021 (गुरुवार)- आमलकी एकादशी

26 मार्च 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष, गोविंद द्वादशी

28 मार्च 2021 (रविवार)- फाल्गुन पूर्णिमा, होली, चैतन्य जयंती, दोलयात्रा (बंगाल), होलाष्टक समाप्ति

29 मार्च 2021 (सोमवार)- धूलिवंदन, धुलेटी, करिदिवस, वसंतोत्सवारंभ, चैत्र मासारंभ, शबे-बारात

31 मार्च 2021 (बुधवार)- गणेश संकष्टी चतुर्थी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

यह भी पढ़ें: February 2021 Festival Calendar: फरवरी महीने में पड़ेगें कई व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

गौरतलब है कि 2 मार्च को अंगारक गणेश संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी, जबकि भगवान शिव की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च को मनाया जाएगा और रंगों का त्योहार होली 28 मार्च को पड़ रहा है. बहरहाल, हमें उम्मीद है कि आप मार्च 2021 के व्रतों और त्योहारों की इस लिस्ट की मदद से अपनी तैयारियां अच्छी तरह से करके परिवार के साथ इन त्योहारों का आनंद ले सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).