February 2021 Festival Calendar: फरवरी महीने में पड़ेगें कई व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
फरवरी 2021 (Photo Credits: File Image)

February 2021 Festival Calendar: साल 2021 का पहला महीना यानी जनवरी (January) अब खत्म होने वाला है और फरवरी महीने (February Month) की शुरुआत होने वाली है. साल का दूसरा महीना यानी फरवरी अपने साथ कई व्रत और त्योहार (Vrat And Festivals) लेकर आ रहा है. हालांकि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप (Coronavirus Pandemic) के कारण लोग अपने त्योहारों को धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं, लेकिन लोगों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं है. फरवरी महीने में जहां मासिक एकादशी, प्रदोष, संकष्टी चतुर्थी और शिवरात्रि जैसे व्रत पड़ रहे हैं तो वहीं इस महीने माघी गणेश जयंती, वसंत पंचमी और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी. इसके अलावा प्यार का पर्व वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) भी इसी महीने में मनाया जाएगा.

फरवरी महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है. आप फरवरी महीने के सभी व्रतों और त्योहारों की समय रहते तैयारी कर सकें, इसके लिए हम लेकर आए हैं फरवरी 2021 में पड़ने वाले सभी व्रतो, त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट (February 2021 Vrat, Festivals And Holidays List), ताकि आप सभी त्योहारों का अपने परिवार वालों के साथ मिलकर आनंद ले सकें. यह भी पढ़ें: Hindu New Year’s Days 2021 Dates in India: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कब-कब मनाया जाएगा नया साल, देखें तिथियों की पूरी लिस्ट

फरवरी 2021 में पड़ने वाले व्रत व त्योहार-

4 फरवरी 2021 (बुधवार)- कालाष्टमी, स्वामी विवेकानंद जयंती (तिथि पूजा)

7 फरवरी 2021 (रविवार)- षट्तिला एकादशी

8 फरवरी 2021 (सोमवार)- भागवत एकादशी

9 फरवरी 2021 (मंगलवार)- भौम प्रदोष, मेरू त्रयोदशी (जैन)

10 फरवरी 2021 (बुधवार)- शिवरात्रि, अमावस्या प्रारंभ

11 फरवरी 2021 (गुरुवार)- माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या, दर्श अमावस्या

12 फरवरी 2021 (शुक्रवार)- पारसी मेहेर मासारंभ, माघ शुक्लादि

14 फरवरी 2021 (रविवार)- मुस्लिम रजब मासारंभ

15 फरवरी 2021 (सोमवार)- श्रीगणेश जयंती, तिलकुंद चतुर्थी, विनायक चतुर्थी

16 फरवरी 2021 (मंगलवार)- श्री पंचमी, वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

18 फरवरी 2021 (गुरुवार)- सौर वसंत ऋतु प्रारंभ

19 फरवरी 2021 (शुक्रवार)- रथ सप्तमी, भीमाष्टमी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, आरोग्य सप्तमी

20 फरवरी 2021 (शनिवार)- दुर्गाष्टमी

23 फरवरी 2021 (मंगलवार)- जया एकादशी, भैमी एकादशी (बंगाल)

24 फरवरी 2021 (बुधवार)- प्रदोष, भीष्म द्वादशी

25 फरवरी 2021 (गुरुवार)- श्री विश्वकर्मा जयंती

26 फरवरी 2021 (शुक्रवार)- स्वातंत्र्यवीर सावरकर पुण्यतिथि, हजरत अली जन्मदिवस, अग्नि उत्सव, पूर्णिमा प्रारंभ

27 फरवरी 2021 (शनिवार)- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, माघ स्नान समाप्ति

28 फरवरी 2021 (रविवार)- फाल्गुन मासारंभ, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, गुरु प्रतिपदा

बहरहाल, हमें उम्मीद है कि फरवरी 2021 में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित होगी. इसके साथ ही आप समय रहते अपनी सारी तैयारियों को पूरी करके परिवार वालों के साथ इस महीने के सभी त्योहारों का सही मायनों में लुत्फ उठा सकेंगे.