त्योहार

Marathi Bhasha Din 2021 Wishes & Images: मराठी भाषा दिवस पर इन WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

महाराष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाओं में मराठी सबसे प्रमुख भाषा है, इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले तमाम मराठी भाषी इस दिन को बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं और मराठी भाषा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं. आप भी इस खास अवसर पर इन शानदार विशेज, इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Marathi Bhasha Din 2021 Wishes & Images: मराठी भाषा दिवस पर इन WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

Marathi Bhasha Din 2021 Wishes & Images: आज (27 फरवरी 2021) मराठी भाषा के सम्मान और उसके गौरव को समर्पित मराठी भाषा दिवस माया जा रहा है. हर साल 27 फरवरी को 'मराठी भाषा गौरव दिवस' (Marathi Bhasha Gaurav Diwas) और 'मराठी राजभाषा दिवस' (Marathi Rajbhasha Diwas) मनाया जाता है, जो महाराष्ट्र और गोवा वासियों के लिए बेहद खास है. इसी दिन प्रख्यात मराठी कवि विष्णु वामन शिरवाडकर 'कुसुमाग्रज’ की जयंती भी मनाई जाती है. उनका जन्म 27 फरवरी 1912 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था. प्रसिद्ध मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार के तौर पर लोकप्रिय 'कुसुमाग्रज’ ने अपनी लेखनी में स्वतंत्रता, न्याय और वंचितों की स्वतंत्रता पर जोर दिया. मराठी भाषा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनकी जयंती पर मराठी भाषा दिवस मनाया जाता है.

महाराष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाओं में मराठी सबसे प्रमुख भाषा है, इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले तमाम मराठी भाषी इस दिन को बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं और मराठी भाषा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं. आप भी इस खास अवसर पर इन शानदार विशेज, इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

2- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

3- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

4- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

5- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

6- मराठी भाषा दिवस 2021

मराठी भाषा दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि भारत में आम बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एक सर्वे के अनुसार भारत में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी और बंगाली के बाद मराठी भाषा तीसरे स्थान पर आती है. कहा जाता है कि मराठी मुख्य रूप से आर्यों की भाषा है और इसका इतिहास करीब 1500 साल पुराना है. महाराष्ट्र और गोवा में रहने वाले अधिकांश लोग आम बोलचाल के लिए मराठी का ही इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इस भाषा के गौरव और सम्मान को बनाए रखने के लिए मराठी भाषा दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).