Mahavir Jayanti 2025 Wishes: महावीर जयंती के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं
भगवान महावीर को जैन धर्म का 24वां तीर्थंकर माना जाता है और उनके जन्मोत्सव को महावीर जयंती के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. इसे जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, इसलिए इसे लेकर जैन अनुयायियों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में महावीर जयंती पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Mahavir Jayanti 2025 Wishes in Hindi: जैन धर्म के अनुयायी इस साल 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) का पर्व मना रहे हैं, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) का जन्म हुआ था. उनके जन्म वर्ष को लेकर विवाद है, जहां श्वेताबंर जैनियों का मत है कि महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व में हुआ था, तो वहीं दिगंबर जैन का मानना है कि उनका जन्म 615 ईसा पूर्व हुआ था. कहा जाता है कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली गणतंत्र के क्षत्रिय कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ के घर उनकी पत्नी रानी त्रिशला के गर्भ से हुआ था. उनके जन्म के दौरान हिंसा, पशु बलि, जातिगत भेदभाव जैसी चीजें चरम पर थीं. भगवान महावीर के माता-पिता ने जन्म के बाद उनका नाम वर्धमान रखा था. उन्होंने 30 साल की उम्र में राज वैभव और सांसारिक मोहमाया का त्याग करते हुए संन्यास ले लिया था.
भगवान महावीर को जैन धर्म का 24वां तीर्थंकर माना जाता है और उनके जन्मोत्सव को महावीर जयंती के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. इसे जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, इसलिए इसे लेकर जैन अनुयायियों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में महावीर जयंती के इस पावन अवसर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर कर उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





आपको बता दें कि भगवान महावीर ने जैन धर्म के मूल सिद्धांत बताए थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में अहिंसा और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का प्रचार किया. इसके साथ ही उन्होंने इंसानों को सभी जीवों का सम्मान व आदर करने की शिक्षा दी. माना जाता है कि 72 साल की उम्र में उन्हें निर्वाण प्राप्त हुआ था. महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के अनुयायी प्रभातफेरी निकालते हैं और भव्य जुलूस के साथ पालकी यात्रा निकालकर उनके जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

