Mahashivratri 2025 Messages: शुभ महाशिवरात्रि! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति का वरदान मिलता है, जबकि विवाहित महिलाओं को खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस शुभ अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से शुभ महाशिवरात्रि कह सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

Mahashivratri 2025 Messages in Hindi: देवों के देव महादेव (Mahadev) और माता पार्वती (Mata Parvati) के विवाह की रात्रि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के तौर पर जाना जाता है, जो देशभर के तमाम शिवभक्तों के लिए एक ऐसा महापर्व है, जिसका हर किसी को सालभर बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदुओं के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों में शुमार महाशिवरात्रि के त्योहार को इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है. वैसे तो महाशिवरात्रि पर तमाम शिवालयों में दिनभर भगवान शिव की पूजा होती है, लेकिन इस दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद दिन और रात के बीच के समय को पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि इस समय की गई पूजा से भगवान शिव (Bhagwan Shiv) अति प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा ऐसी मान्यता है कि इस दिन रात भर जागरण कर रात के चारों प्रहर में पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति का वरदान मिलता है, जबकि विवाहित महिलाओं को खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस शुभ अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से शुभ महाशिवरात्रि कह सकते हैं.

1- शिव की शक्ति में डूब जाओ,
शिव की भक्ति में खो जाओ,
सब कुछ भूल शिव का नाम जप लो,
शिवरात्रि का पावन पर्व मनाओ.
शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

2- सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम बनें भोले की चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

3- आई है महाशिवरात्रि,
मेरे भोले बाबा का दिन,
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो,
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो.
शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

4- शिव की महिमा अपरंपार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,
और भोले शंकर आपके जीवन में,
खुशियां ही खुशियां भर दें.
शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

5- मेरे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ,
तीनों लोक में तू ही तू,
धूप-दीप पुष्प क्या,
मन करे जीवन ही अर्पण कर दूं.
शुभ महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि की पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए इसे शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि कहा जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं. भक्त व्रत रखकर चार प्रहर में चार बार शिव जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. शिवलिंग का विशेष अभिषेक करने के अलावा इस दिन रुद्राभिषेक भी संपन्न कराया जाता है.

Share Now

Tags

Festival And Events Happy Mahashivratri Happy Mahashivratri 2025 Lord Shiva Maha Shivratri Maha Shivratri 2025 mahashivratri Mahashivratri 2025 Mahashivratri Greetings Mahashivratri HD Images Mahashivratri Hindi Messages Mahashivratri Hindi Wishes Mahashivratri Images Mahashivratri Messages in Hindi Mahashivratri Messages in Sanskrit Mahashivratri Photos Mahashivratri Quotes Mahashivratri Wallpapers Mahashivratri Wishes in Hindi Mahashivratri Wishes in Sanskrit भगवान शिव महादेव महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2025 महाशिवरात्रि इमेजेस महाशिवरात्रि एचडी इमेजेस महाशिवरात्रि की बधाई महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं महाशिवरात्रि कोट्स महाशिवरात्रि ग्रीटिंग्स महाशिवरात्रि फोटोज महाशिवरात्रि वॉलपेपर्स महाशिवरात्रि शायरी महाशिवरात्रि शुभकामना संदेश महाशिवरात्रि संस्कृत मैसेजेस महाशिवरात्रि संस्कृत विशेज महाशिवरात्रि हिंदी मैसेज महाशिवरात्रि हिंदी विशेज हैप्पी महाशिवरात्रि हैप्पी महाशिवरात्रि 2025

\