Maha Panchami 2025 Messages: शुभ महा पंचमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes और Facebook Greetings

इस साल शारदीय नवरात्रि की महा पंचमी उदया तिथि के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को है. इस दिन नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्त मां स्कंदमाता की पूजा कर रहे हैं तो वहीं बंगाली समुदाय के लोग देवी दुर्गा का आह्वान करने वाले हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर कर उनसे शुभ महा पंचमी कह सकते हैं.

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Maha Panchami 2025 Messages in Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) की भक्ति और उपासना के नौ दिवसीय उत्सव शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की हर तरफ धूम मची हुई है. हर तरफ मातारानी के जयकारे सुनाई दे रहे हैं और देश के तमाम देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दरअसल, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है और आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है. वहीं शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि का खास महत्व होता है. इस दिन जहां मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता (Maa Skandamata) की पूजा की जाती है तो वहीं इस दिन ललिता पंचमी (Lalita Panchami) भी मनाई जाती है. इसके साथ ही यह दिन बंगाली समुदाय के लोगों के लिए भी खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है, फिर अगले दिन यानी षष्ठी तिथि से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव का आरंभ हो जाता है.

इस साल शारदीय नवरात्रि की महा पंचमी उदया तिथि के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को है. इस दिन नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्त मां स्कंदमाता की पूजा कर रहे हैं तो वहीं बंगाली समुदाय के लोग देवी दुर्गा का आह्वान करने वाले हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर कर उनसे शुभ महा पंचमी कह सकते हैं.

1- दुआ है इस महा पंचमी मां दुर्गा,
आपके और आपके परिवार पर,
प्रसिद्धि, नाम, धन, खुशी,
स्वास्थ्य के साथ अपनी कृपा बरसाएं.
शुभ महा पंचमी

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- करें कुछ चमत्कार मां दुर्गा,
जीवन का हर संकट अब हो खत्म,
वक्त की चादर पलटे कुछ ऐसे कि,
अब नहीं हो खुशियों में देरी...
शुभ महा पंचमी

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

शुभ महा पंचमी

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रुपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
शुभ महा पंचमी

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें.
शुभ महा पंचमी

महा पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां स्कंदमाता की पूजा करने से निसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि मां स्कंदमाता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. वहीं महा पंचमी के दिन देशभर में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोग मां दुर्गा का आह्वान करने के साथ ही इस दिन विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन करते हैं.

Share Now

Tags

Durga Puja Durga Puja 2025 Durga Pujo Durga Pujo 2025 festivals and events Happy Durga Puja Happy Durga Puja 2025 Happy Navratri Happy Navratri 2025 Maa Durga Photos Maha Panchami Maha Panchami 2025 Maha Panchami GIFs Maha Panchami Greetings Maha Panchami Hindi Messages Maha Panchami Hindi Wishes Maha Panchami Images Maha Panchami Messages Maha Panchami Photos Maha Panchami Quotes Maha Panchami SMS Maha Panchami Wallpapers Maha Panchami Wishes Navratri Navratri 2025 Sharad Navratri Sharad Navratri 2025 Subho Maha Panchami Subho Maha Panchami 2025 दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2024 दुर्गा पूजो दुर्गा पूजो 2025 नवरात्रि नवरात्रि 2025 महा पंचमी महा पंचमी 2025 महा पंचमी इमेज महा पंचमी एसएमएस महा पंचमी की बधाई महा पंचमी की शुभकामनाएं महा पंचमी कोट्स महा पंचमी ग्रीटिंग्स महा पंचमी फोटोज महा पंचमी मैसेज महा पंचमी विशेज महा पंचमी वॉलपेपर्स महा पंचमी शुभकामना संदेश महा पंचमी हिंदी मैसेज महा पंचमी हिंदी विशेज शारदीय नवरात्रि शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ नवरात्रि शुभो महा पंचमी शुभो महा पंचमी 2025 हैप्पी दुर्गा पूजा हैप्पी दुर्गा पूजा 2025 हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2025

\