Maha Panchami 2021 Messages: महा पंचमी पर अपनों को इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि की महा पंचमी पर अपनों को बधाई देने के लिए लोग इंटरनेट पर भक्तिमय संदेशों और देवी दुर्गा की मनमोहक छवियों की तलाश करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं महा पंचमी के भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और कोट्स, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर करके उन्हें सुभो महा पंचमी कह सकते हैं.
Maha Panchami 2021 Messages in Hindi: महालया मनाने के बाद 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो चुकी है और 15 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाएगा. वैसे तो नवरात्रि का हर एक दिन बेहद खास होता है, लेकिन इसकी पंचमी तिथि को महा पंचमी (Maha Panchami) या सुभो पंचमी (Subho Panchami) कहा जाता है. इस दिन जहां देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है तो वहीं इसके अगले दिन से पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव की शुरुआत होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि यानी महा पंचमी 10 अक्टूबर को मनाई जा रही है. महा पंचमी पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेशों को भेजकर बधाई भी देते हैं.
शारदीय नवरात्रि की महा पंचमी पर अपनों को बधाई देने के लिए लोग इंटरनेट पर भक्तिमय संदेशों और देवी दुर्गा की मनमोहक छवियों की तलाश करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं महा पंचमी के भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और कोट्स, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर करके उन्हें सुभो महा पंचमी कह सकते हैं.
1- ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
महा पंचमी की शुभकामनाएं

2- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रुपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
महा पंचमी की शुभकामनाएं

3- माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें.
महा पंचमी की शुभकामनाएं

4- दुआ है इस महा पंचमी मां दुर्गा,
आपके और आपके परिवार पर,
प्रसिद्धि, नाम, धन, खुशी,
स्वास्थ्य के साथ अपनी कृपा बरसाएं.
महा पंचमी की शुभकामनाएं

5- करें कुछ चमत्कार मां दुर्गा,
जीवन का हर संकट अब हो खत्म,
वक्त की चादर पलटे कुछ ऐसे कि,
अब नहीं हो खुशियों में देरी...
महा पंचमी की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि नवरात्रि के पर्व को महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. बंगाल में षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा का आगाज होता है, जिसे दुर्गा पूजो भी कहा जाता है. इस उत्सव को देशभर में विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है. इस उत्सव को अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

