Maha Navami 2024 Messages: महा नवमी के इन शानदार भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व है और इसे महा नवमी व शुभो नवमी भी कहा जाता है. यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, फिर अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है. ऐसे में आप महा नवमी की बधाई न दें, ऐसा कैसे हो सकता है. नवरात्रि के नौवें दिन आप इन शानदार भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को महा नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Maha Navami 2024 Messages In Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) का आज (11 अक्टूबर 2024) अंतिम दिन है यानी आज नवमी तिथि मनाई जा रही है. नवरात्रि (Navratri) की नवमी तिथि को महा नवमी (Maha Navami) के तौर पर जाना जाता है और यह तिथि मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों में सबसे अंतिम और नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है, इसलिए भक्त इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि महा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि स्वयं भोलेनाथ ने भी सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हुई थी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) मनाई जाएगी. नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्त महा नवमी पर कन्या पूजन और हवन करके अपना व्रत पूर्ण करते हैं, क्योंकि इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है.
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व है और इसे महा नवमी व शुभो नवमी भी कहा जाता है. यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, फिर अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है. ऐसे में आप महा नवमी की बधाई न दें, ऐसा कैसे हो सकता है. नवरात्रि के नौवें दिन आप इन शानदार भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को महा नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





गौरतलब है कि महा नवमी शारदीय नवरात्रि का जहां आखिरी दिन होता है तो वहीं यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का चौथा दिन होता है. शारदीय नवरात्रि के पर्व को लोग अपनी-अपनी स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं के हिसाब से मनाते हैं. इस दौरान देश के कई हिस्सों में गरबा, डांडिया और रामलीला जैसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इतना ही नहीं नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आता है और हर तरफ मातारानी के जयकारे सुनाई देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

