Maghi Ganesh Jayanti 2025 Wishes: माघी गणेश जयंती के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

माघ मास में मनाई जाने वाली माघी गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह भक्तों के जीवन से सभी संकटों का नाश करने वाली गणेश जयंती होती है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का भक्तों के बीच आगमन होता है और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Maghi Ganesh Jayanti 2025 Wishes in Hindi: माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) से जुड़ी प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी (Bhagwan Ganesh) का जन्म हुआ था, इसलिए उनके जन्मोत्सव के तौर पर माघी गणेश जयंती का त्योहार मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से गणपति बाप्पा की पूजा करने से भक्तों के जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) का पर्व मनाया जाता है, जिसे विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) भी कहा जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इस साल माघी गणेश जयंती 1 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है.

माघ मास में मनाई जाने वाली माघी गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह भक्तों के जीवन से सभी संकटों का नाश करने वाली गणेश जयंती होती है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का भक्तों के बीच आगमन होता है और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप हर दम,
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- गणपति का सर पर हाथ हो,
हमेशा उनका साथ हो,
खुशियों का हो बसेरा,
करे शुरुआत बप्पा के गुणगान से,
मंगल फिर हर काम हो.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया,
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- मेरे लाडले मेरे गणपति प्यारे,
तुम शिव बाबा की आंखों के तारे,
मेरी आंखों में तेरी सुंदर मूरत,
किरणों जैसे चमके तेरी प्यारी सूरत.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- जमीन पर आकाश झूम के बरसे,
आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
भगवान गणेश जी से बस यही प्रार्थना है,
आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आप के लिए तरसे.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है, इसलिए हर शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी पूजा की जाती है. जहां माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती मनाई जाती है तो वहीं भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे पूरे दस दिन तक गणेशोत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है.

Share Now

Tags

festivals and events Ganesh Jayanti Hindi messages Ganesh Jayanti Hindi Wishes Happy Maghi Ganesh Jayanti Happy Maghi Ganesh Jayanti 2025 Happy Maghi Ganesh Jayanti Messages Happy Maghi Ganesh Jayanti Wishes Lord Ganesha Maghi Ganesh Jayanti Maghi Ganesh Jayanti 2025 Maghi Ganesh Jayanti GIF Images Maghi Ganesh Jayanti Greetings Maghi Ganesh Jayanti Messages Maghi Ganesh Jayanti SMS Maghi Ganesh Jayanti Stickers Maghi Ganesh Jayanti Wallpapers Maghi Ganesh Jayanti Wishes Maghi Ganpati गणपति बाप्पा भगवान गणेश माघी गणपति माघी गणेश जयंती माघी गणेश जयंती २०२५ माघी गणेश जयंती एसएमएस माघी गणेश जयंती की बधाई माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं माघी गणेश जयंती की हार्दिक बधाई माघी गणेश जयंती ग्रीटिंग्स माघी गणेश जयंती मैसेज माघी गणेश जयंती विशेज माघी गणेश जयंती वॉलपेपर्स माघी गणेश जयंती शुभकामना संदेश माघी गणेश जयंती हिंदी मैसेजेस माघी गणेश जयंती हिंदी विशेज हैप्पी माघी गणेश जयंती हैप्पी माघी गणेश जयंती 2025

\