Lohri 2026 Messages: हैप्पी लोहड़ी! दोस्तों-रिश्तेदारों को इन हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें हार्दिक बधाई

लोहड़ी मुख्य रूप से फसलों का त्योहार है, इसलिए यह किसानों के लिए बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि वे अच्छी फसल के लिए सूर्य देव और अग्नि देव का आभार प्रकट करते हैं. इसके साथ ही नई-नवेली दुल्हनों और नवजात बच्चों के लिए भी लोहड़ी के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है. इस अवसर पर आप दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके उनसे हैप्पी लोहड़ी कह सकते हैं.

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

Lohri 2026 Messages in Hindi: साल के पहले त्योहार के तौर पर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), राजस्थान (Rajasthan), जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) जैसे भारतीय राज्यों में लोहड़ी (Lohri) की धूम देखते ही बनती है. इस पर्व को इन राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है, जबकि अगले दिन यानी 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी. फसलों को समर्पित लोहड़ी का यह त्योहार सर्दियों की समाप्ति का प्रतीक भी होता है, क्योंकि इसी पर्व के साथ ठंड कम होने लगती है. इसी पर्व से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, इतना ही नहीं इस पर्व के बाद प्रकृति में भी कई बदलाव आने लगते हैं.

लोहड़ी मुख्य रूप से फसलों का त्योहार है, इसलिए यह किसानों के लिए बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि वे अच्छी फसल के लिए सूर्य देव और अग्नि देव का आभार प्रकट करते हैं. इसके साथ ही नई-नवेली दुल्हनों और नवजात बच्चों के लिए भी लोहड़ी के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है. इस अवसर पर आप दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके उनसे हैप्पी लोहड़ी कह सकते हैं.

1- सर्दी की थर्राहट में,
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ,
लोहड़ी मुबारक हो आपको,
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ…
हैप्पी लोहड़ी

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

2- जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,
वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो,
लोहड़ी का यह प्रकाश,
आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे.
हैप्पी लोहड़ी

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

3- पंजाब भंगड़ा दे मक्‍खन मलाई,
पंजाबी तड़का ते दाल फ्राई,
त्‍वानू लोहड़ी दी लख-लख वधाई.
हैप्पी लोहड़ी

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

4- ट्विंकल-ट्विंकल यारां दी कार,
खड़के गलासी इन द बार,
पंजाबी भंगड़ा दे चिकन फ्राई,
त्‍वानू लोहड़ी दी लख-लख वधाई.
हैप्पी लोहड़ी

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

5- फेर आ गई भंगड़े दी वारी,
लोहड़ी मनाऊ दी करो तैयारी,
अग्ग दे कोल सारे आओ,
सुनदरिये-मुनदरिये जोर नाल गाओ,
लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नू बधाई.
हैप्पी लोहड़ी

लोहड़ी 2026 (Photo Credits: File Image)

लोहड़ी के इस त्योहार को मनाने के लिए लोग अपने घरों के बाहर या किसी खुली जगह पर लोहड़ी जलाते हैं. उस अग्नि के चारों तरफ ढोल-नगाड़ों की ताल पर लोग भांगड़ा और गिद्दा करते हैं. पंजाबी परंपरा और संस्कृति के अनुसार, इसी महीने फसलों की कटाई शुरू होती है. ऐसे में फसलों के पकने और कटने की खुशी में इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन लोग सरसों दा साग और मक्के की रोटी के साथ गजक व रेवड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाते हैं. इसके साथ ही लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली डालकर इसके चारों ओर परिक्रमा की जाती है.

Share Now

Tags

Happy Lohri Happy Lohri 2026 Happy Lohri GIfs Happy Lohri Greetings Happy Lohri Hindi Messages Happy Lohri Images Happy Lohri Messages Happy Lohri Messages in Hindi Happy Lohri Photos Happy Lohri Quotes Happy Lohri SMS Happy Lohri Wallpapers Happy Lohri Wishes Lohri Lohri 2026 Lohri GIfs Lohri Greetings Lohri Images Lohri Messages Lohri Photos Lohri Quotes Lohri SMS Lohri Wallpapers Lohri Wishes लोहड़ी लोहड़ी 2026 लोहड़ी इमेजेस लोहड़ी की लख-लख बधाइयां लोहड़ी की शुभकामनाएं लोहड़ी की हार्दिक बधाई लोहड़ी कोट्स लोहड़ी ग्रीटिंग्स लोहड़ी जीआईएफ लोहड़ी फोटोज लोहड़ी मैसेजेस लोहड़ी विशेज लोहड़ी वॉलपेपर्स लोहड़ी शायरी लोहड़ी हिंदी मैसेजेस लोहड़ी हिंदी विशेज हैप्पी लोहड़ी हैप्पी लोहड़ी 2026 हैप्पी लोहड़ी इमेजेस हैप्पी लोहड़ी कोट्स हैप्पी लोहड़ी ग्रीटिंग्स हैप्पी लोहड़ी जीआईएफ हैप्पी लोहड़ी फोटोज हैप्पी लोहड़ी मैसेजेस हैप्पी लोहड़ी विशेज हैप्पी लोहड़ी वॉलपेपर्स हैप्पी लोहड़ी शायरी

\