Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Messages: हैप्पी शास्त्री जयंती! इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें बधाई

शास्त्री जी एक ऐसे महान व्यक्तित्व वाले शख्सियत थे, जिनका सम्मान उनकी पार्टी के अलावा विपक्षी पार्टियां भी करती थीं. महज 16 साल की उम्र में ही वे गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए और इसके बाद कई आंदोलनों में शामिल होने की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा. शास्त्री जयंती के इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Messages in Hindi: गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के साथ-साथ हर साल 2 अक्टूबर को आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी भी जयंती (Lal Bahadur Shastri Jayanti) मनाई जाती है. लाल बहादुर शास्त्री ने कृषि क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था. शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुगलसराय में हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी जयंती मनाई जाती है. देश के दूसरे प्रधानमंत्री की कमान संभालने वाले शास्त्री जी सादा जीवन और उच्च विचार रखने वाले महान व्यक्ति थे, जो जीवन भर अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे. इसका जीता जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्हें जेल जाना पड़ा था. बताया जाता है कि एक बार उनकी पत्नी जब उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचीं तो उनके लिए दो आम छुपाकर ले गई थीं. जेल प्रशासन से छुपाकर आम लाने पर वे अपनी पत्नी पर क्रोधित हो गए और उन्होंने पत्नी से कहा कि कैदियों का आम जनता की तरह भोजन करना गलत है.

शास्त्री जी एक ऐसे महान व्यक्तित्व वाले शख्सियत थे, जिनका सम्मान उनकी पार्टी के अलावा विपक्षी पार्टियां भी करती थीं. महज 16 साल की उम्र में ही वे गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए और इसके बाद कई आंदोलनों में शामिल होने की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा. शास्त्री जयंती के इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1- भारत के लाल जिसकी बहादुरी पर सबको नाज हैं,
ऐसे शास्त्री जी की जरूरत देश को आज हैं.
हैप्पी शास्त्री जयंती

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- शत-शत नमन है भारत के लाल को,
जिसने देशहित को ही अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से,
देश अग्रसर हो पाया...
हैप्पी शास्त्री जयंती

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- प्रधानमंत्री बनकर भारत का,
जिन्होंने देश को नई उड़ान दिया,
याद रहे सदा उनका योगदान,
उपकार हम पर है महान किया.
हैप्पी शास्त्री जयंती

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- लाल बहादुर शास्त्री भारत के लाल हैं,
उनके किए हुए हर काम कमाल हैं.
हैप्पी शास्त्री जयंती

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- शास्त्री जी जैसे आदर्श नेताओं का मनन करते हैं,
उनके जन्मदिन पर उनको हृदय से नमन करते हैं.
हैप्पी शास्त्री जयंती

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि सन 1964 में लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे और उसके अगले साल यानी 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया था. भारत-पाक युद्ध के दौरान भयंकर सूखे के चलते शास्त्री जी ने देशवासियों से एक दिन उपवास रखने की अपील की थी. इसके बाद उन्होंने 10 जनवरी 1966 को ताशकंद में पाकिस्तान के साथ शांति समझौते पर करार किया. हालांकि इस करार के 12 घंटे बाद ही यानी 11 जनवरी को अचानक उनका निधन हो गया, जिसे लेकर आज भी रहस्य बरकरार है.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Happy Shastri Jayanti Lal Bahadur Shastri Lal Bahadur Shastri Jayanti Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Lal Bahadur Shastri Jayanti Greetinsg Lal Bahadur Shastri Jayanti Images Lal Bahadur Shastri Jayanti Messages Lal Bahadur Shastri Jayanti Photos Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes Lal Bahadur Shastri Jayanti SMS Lal Bahadur Shastri Jayanti Wallpapers Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes Shastri Jayanti Shastri Jayanti 2025 Shastri Jayanti Hindi Messages Shastri Jayanti Hindi Wishes Shastri Jayanti Messages in Hindi Shastri Jayanti Wishes In Hindi लाल बहादुर शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादायी विचार लाल बहादुर शास्त्री के महान विचार लाल बहादुर शास्त्री कोट्स लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2018 शास्त्री जयंती शास्त्री जयंती 2025 शास्त्री जयंती इमेज शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं शास्त्री जयंती कोट्स शास्त्री जयंती बधाई शास्त्री जयंती शुभकामना संदेश शास्त्री जयंती हिंदी मैसेज शास्त्री जयंती हिंदी विशेज हैप्पी शास्त्री जयंती हैप्पी शास्त्री जयंती 2025

\