Krishna Janmashtami 2021 Fancy Dress Ideas: कान्हा के जन्मोत्सव पर बच्चों को राधा-कृष्ण की तरह करें तैयार, इन फैंसी ड्रेस आइडियाज की लें मदद
कृष्ण जन्माष्टमी के करीब आते ही कई माता-पिता अपने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की तरह तैयार करने के लिए फैंसी ड्रेस आइडियाज की तलाश में जुट जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कान्हा जन्मोत्सव पर अपने बच्चों को राधा-कृष्ण की तरह तैयार करने के लिए कुछ फैंसी ड्रेस आइडियाज.
Krishna Janmashtami 2021 Fancy Dress Ideas: हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का खास महत्व बताया जाता है, जिसे गोकुल अष्टमी (Gokulashtami) भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण ने भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के आठवें अवतार के रूप में जन्म लिया था. इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को पड़ रही है. भगवान कृष्ण (Bhagwan Krishna) को उनके नटखट बाल अवतार में पूजा जाता है, इसलिए उन्हें नंदगोपाल भी कहा जाता है. कान्हा के जन्मोत्सव पर कई माता-पिता अपने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में तैयार करते हैं. किंडरगार्टन और प्राथमिक विद्यालय कृष्ण जन्माष्टमी विशेष फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस संकट के कारण लोग घर पर रहकर ही इस त्योहार को मनाएंगे.
कृष्ण जन्माष्टमी के करीब आते ही कई माता-पिता अपने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की तरह तैयार करने के लिए फैंसी ड्रेस आइडियाज की तलाश में जुट जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कान्हा जन्मोत्सव पर अपने बच्चों को राधा-कृष्ण की तरह तैयार करने के लिए कुछ फैंसी ड्रेस आइडियाज. यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2021: कब मनाएं जन्माष्टमी 29 या 30 अगस्त को? 101 साल बाद बन रहे विशेष योग, होगी सारी इच्छाओं की पूर्ति!
घर पर मौजूद एक्सेसरीज की मदद से बच्चे को करें तैयार
दुपट्टे का उपयोग करके अपने कान्हा को सजाएं
अपने बाल कृष्ण को इस तरह करें तैयार
भगवान कृष्ण की तरह तैयार होने के लिए ईजी टिप्स
राधा, गोपी की तरह बेटी को ऐसे करें तैयार
इस तरह से छोटी राधा रानी को करें तैयार
एक मोरपंख टोपी, एक प्यारी धोती, एक बांसुरी और कान्हा को पहनाई जाने वाली अन्य ज्वेलरी की मदद से आप अपने बेटे को कान्हा की तरह तैयार कर सकते हैं. वहीं राधा की तरह ड्रेस पहनाकर और उनकी तरह श्रृंगार करके आप अपनी बेटी को नन्ही खूबसूरत राधा बना सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

