त्योहार

Kiss Day 2023 Wishes: किस डे की पार्टनर को इन रोमांटिक हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

Kiss Day 2023 Wishes: किस डे की पार्टनर को इन रोमांटिक हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

Kiss Day 2023 Wishes in Hindi: हर साल फरवरी महीने (February Month) में कपल्स वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सेलिब्रेट करते हैं और प्यार के सप्ताह में प्यार करने वालों के लिए कई ऐसे दिन आते हैं, जब वो एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं, जज्बातों और प्यार को जाहिर कर पाते हैं. वैलेंटाइन वीक में पूरे सात दिनों तक यानी 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार के कई खास दिन आते हैं, जिनमें रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Teddy Day), हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) और वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) शामिल हैं. 13 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन एक-दूसरे को प्यार से किस (kiss) करने से प्यार और भी गहरा होता है और प्यार भरा किसी आपसी प्यार व सम्मान को बढ़ाने का काम करता है.

13 फरवरी को यानी किस डे पर प्रेमी जोड़े और मैरिड कपल्स अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को प्यार से किस करते हैं. पार्टनर के प्रति प्यार जताने के लिए आप उन्हें हाथों, माथे, गाल या लिप पर किस करके अपना प्यार एक्सप्रेस कर सकते हैं. इसके साथ ही इन रोमांटिक हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए किस डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- जब आती है याद तुम्हारी,

तो करके आंखें बंद तुम्हे मिस कर लेते हैं,

मुलाकात तो रोज नहीं हो पाती,

इसलिए ख्यालों में ही किस कर लेते हैं.

किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

2- तुम एक खूबसूरत गुलाब जैसी हो,

बहुत नाजुक, एक सपने की तरह हो,

जी करता है होंठों से छूकर पी जाऊ तुम्हें,

सर से पाव तक एक शराब जैसी हो.

किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

3- हम करते हैं कितना मिस आपको,

आप भी हमें थोड़ा मिस करो,

क्या हम ही किस करेंगे हमेशा आपको,

कभी आप भी हमें किस किया करो...

किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

4- मौसम है प्यार का थोड़ा प्यार तो कर लो,

करते हो मोहब्बत अगर तो बाहों में तो भर लो,

चलो मेरे संग सपनों की दुनिया में घूम लो,

रोज हम चूमा करते हैं आज तुम हमें चूम लो.

किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

5-  आपके प्यार में मैं कुछ ऐसा कर जाऊंगा,

खुशबू बनकर फिजाओं में बिखर जाऊंगा,

भूलना चाहो तो सांसो को रोक लेना,

अगर सांस लोगे तो मैं दिल में उतर जाऊंगा.

किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

कहा जाता है कि 6वीं शताब्दी में फ्रांस में एक-दूसरे के साथ डांस करने के बाद लोग एक-दूसरे को किस करके अपना प्यार जताते थे. इसके साथ ही रूस में शादी के दौरान वचन लेते समय किस करने की शुरुआत हुई थी, जबकि रोम में अभिवादन करने के समय एक-दूसरे को किस करने की परंपरा शुरु हुई थी. इसी तरह किस के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह सिलसिला दुनिया भर में शुरु हो गया. बेशक किस का जीवन में बहुत महत्व है. प्यार भरा किस एक ऐसा स्पर्श है, जिससे दुख कम होते हैं और मन खुश होता है. इसे प्यार को बयां करने का एक बेहतरीन और आसान तरीका माना गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).