Kick Day 2024 Wishes: किक डे पर दोस्तों-करीबियों को इन फनी हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को मर्यादा में रहकर बिना किसी हिंसा या मारपीट के शरारत भरे अंदाज में ही मनाना चाहिए. आप चाहें तो इसे पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इस दिन दोस्तों-करीबियों को इन फनी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए किक डे की शरारती अंदाज में शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Kick Day 2024 Wishes in Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) के समापन के बाद एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine's Week) की शुरुआत 15 फरवरी से हो चुकी है. एक तरफ जहां प्यार करने वाले कपल्स वैलेंटाइन वीक के हर दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्यार में धोखा खाए या बेवफाई के शिकार हुए कपल्स एंटी-वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. एंटी-वेलैंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी से स्लैप डे (Slap Day) के साथ होती है और इस वीक के दूसरे दिन यानी 16 फरवरी को किक डे (Kick Day) मनाया जाता है. इस वीक के दौरान सिंगल लोग या प्यार में धोखा खाए लोग अलग-अलग दिन को अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं. कई कपल्स अपने वेबफा सनम को रिलेशनशिप से अलग करने के लिए किक डे मनाते हैं. इसके साथ ही रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों को इस दिन किक किया जाता है.
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को मर्यादा में रहकर बिना किसी हिंसा या मारपीट के शरारत भरे अंदाज में ही मनाना चाहिए. आप चाहें तो इसे पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इस दिन दोस्तों-करीबियों को इन फनी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए किक डे की शरारती अंदाज में शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- किक पड़ने का एक बहुत बड़ा फायदा है कि,
अच्छे खासे बे-अक्ल को अक्ल आ जाती है,
सारी आशिकी माशूकी निकल जाती है...
किक डे की शुभकामनाएं

2- प्यार में आशिक तबाह होने को तैयार रहते हैं,
लेकिन वो यह भूल जाते हैं कि...
ये प्यार, इश्क, मोहब्बत के आधे-अधूरे अक्षर,
एक ठोकर खाने के बाद ही समझ आते हैं.
किक डे की शुभकामनाएं

3- साथ चलते, सुख-दुख बांटते इस सफर में,
कहीं तुमसे कोई भूल हो जाए मेरे दोस्त,
तो वक्त रहते गलती सुधार लेना वरना,
मेरी एक किक के बाद तो उठने की कोई उम्मीद नहीं.
किक डे की शुभकामनाएं

4- जिंदगी के उतार-चढ़ाव,
अपने-पराए का फर्क बता देते हैं,
और हल्की सी ठोकर मंजिल के,
रास्ते को और आसान बना देती है.
किक डे की शुभकामनाएं

5- बड़ी सॉलिड है तेरी किक,
दिमाग के पुर्जे-पुर्जे हिल गए.
किक डे की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि किक डे के दिन गलत पार्टनर या धोखेबाज साथी को किक मारकर उसे न सिर्फ जिंदगी से बाहर किया जा सकता है, बल्कि उसे सबक भी सिखाया जा सकता है. हालांकि किक डे का मतलब सच में किसी शख्स को किक मारना नहीं है, बल्कि इसका मतलब अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को किक करना है. किक डे का उद्देश्य अपनी किसी बुरी लत या रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को किक मारकर उससे छुटकारा पाना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

