Kick Day 2024 Messages: हैप्पी किक डे! शरारत भरे इन हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings, SMS को भेजकर दें बधाई
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को आप अपने दोस्तों के साथ शरारत भरे अंदाज में भी सेलिब्रेट कर सकते हैं और इसे मीनिंगफुल तरीके से यादगार बना सकते हैं. अपनी दोस्ती या रिलेशनशिप में आ रही बुरी चीजों को किक करके आप इस दिन को खास बना सकते हैं. इसके साथ ही शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस को भेजकर हैप्पी किक डे भी कह सकते हैं.
Kick Day 2024 Messages in Hindi: आज (16 फरवरी 2024) एंटी-वैलेंटाइन डे (Anti-Valentine's Week) का दूसरा दिन है और आज किक डे (Kick Day) मनाया जा रहा है. स्लैप डे (Slap Day) मनाने के बाद किक डे पर लोग अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को किक मारने की कोशिश करते हैं, इसके साथ ही अपनी लाइफ से बुरी चीजों को बाहर निकालने का प्रयास करते हैं. अगर आपको ऐसा लगता है कि आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं या फिर देर तक ऑनलाइन रहते हैं तो किक डे (Kick Day) पर आप अपनी इस आदत को किक मारकर इससे छुटकारा पा सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में कोई ज्यादा दखलअंदाजी कर रहा है या किसी के चलते आपकी लाइफ प्रभावित हो रही है तो आप उसे अपनी लाइफ से किक मारकर बाहर कर सकते हैं.
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को आप अपने दोस्तों के साथ शरारत भरे अंदाज में भी सेलिब्रेट कर सकते हैं और इसे मीनिंगफुल तरीके से यादगार बना सकते हैं. अपनी दोस्ती या रिलेशनशिप में आ रही बुरी चीजों को किक करके आप इस दिन को खास बना सकते हैं. इसके साथ ही शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस को भेजकर हैप्पी किक डे भी कह सकते हैं.
1- जब तक न लगे बेवफाई की ठोकर दोस्त,
हर किसी को अपनी पसंद पर नाज होता है.
हैप्पी किक डे

2- जिंदगी-जिंदगी ना रही,
फुटबॉल बन गई है,
जिसे देखो वही लात मारता है.
हैप्पी किक डे

3- तेरे इश्क ने मुझे फुटबॉल बना दिया,
जिसे देखो वो किक मारता रहता है.
हैप्पी किक डे

4- अपनी दोस्ती में यह मुमकिन है कि,
किसी दिन आप मुझे अपने पास न देखें,
इसका मतलब यह नहीं कि मैंने आपको छोड़ दिया,
मैं हमेशा आपके पीछे रहूंगा ताकि गलती करने पर,
मैं आपको किक मारकर सबक सीखा सकूं.
हैप्पी किक डे

5- मंजिल इंसान का हौसला आजमाती है,
सपनों के परदे आंखों से हटाती है,
किसी भी बात से हिम्मत नहीं हारना,
ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है.
हैप्पी किक डे

बहरहाल, आमतौर पर किक डे को लेकर अधिकांश लोग ऐसा सोचते हैं कि वो इस दिन किसी को किक मार देंगे या फिर किसी व्यक्ति को अपनी लाइफ से दूर कर देंगे, जबकि वास्तविकता में किक डे पर आप अपनी किसी बुरी आदत को दूर करने का प्रण लेते हुए उन्हें हमेशा के लिए किक कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके साथ हर पल कोई ऐसा व्यक्ति है या ऐसे लोग हैं, जिनके चलते आप अपने पार्टनर को टाइम देने जैसी चीजों को खो रहे हैं तो आप उस बुरी संगत को किक कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

