Kick Day 2023 Messages: हैप्पी किक डे! शेयर करें ये मस्तीभरी हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और Images
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को आप मीनिंगफुल तरीके से अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. अपने रिलेशनशिप और अपनी बुरी चीजों को किक मारकर आप किक डे सही मायने में सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इन मस्तीभरे हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और इमेजेस के जरिए हैप्पी किक डे कह सकते हैं.
Kick Day 2023 Messages in Hindi: एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine Week) के दूसरे दिन यानी 16 फरवरी को किक डे (Kick Day) मनाया जाता है. यह एक ऐसा दिन है जब आप अपनी रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को किक मार सकते हैं या फिर अपनी लाइफ से जुड़ी बुरी चीजों को निकाल कर बाहर फेंक सकते हैं. आमतौर पर लोग ऐसा सोचते हैं कि किक डे पर किसी को किक मार देंगे या फिर किसी व्यक्ति को अपनी लाइफ से दूर कर देंगे. दरअसल, किक डे पर आप अपनी किसी बुरी आदत को दूर करने का प्रण लेते हुए उन्हें हमेशा के लिए किक कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके साथ हर पल कोई ऐसा व्यक्ति है या ऐसे लोग हैं, जिनके चलते आप अपने पार्टनर को टाइम देने जैसी चीजों को खो रहे हैं तो आप उस बुरी संगत को किक कर सकते हैं.
एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी किक डे को आप मीनिंगफुल तरीके से अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. अपने रिलेशनशिप और अपनी बुरी चीजों को किक मारकर आप किक डे सही मायने में सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इन मस्तीभरे हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और इमेजेस के जरिए हैप्पी किक डे कह सकते हैं.
1- प्यार में आशिक तबाह होने को तैयार रहते हैं,
लेकिन वो यह भूल जाते हैं कि...
ये प्यार, इश्क, मोहब्बत के आधे-अधूरे अक्षर,
एक ठोकर खाने के बाद ही समझ आते हैं.
हैप्पी किक डे

2- बड़ी सॉलिड है तेरी किक,
दिमाग के पुर्जे-पुर्जे हिल गए.
हैप्पी किक डे

3- जिंदगी के उतार-चढ़ाव,
अपने-पराए का फर्क बता देते हैं,
और हल्की सी ठोकर मंजिल के,
रास्ते को और आसान बना देती है.
हैप्पी किक डे

4- साथ चलते, सुख-दुख बांटते इस सफर में,
कहीं तुमसे कोई भूल हो जाए मेरे दोस्त,
तो वक्त रहते गलती सुधार लेना वरना,
मेरी एक किक के बाद तो उठने की कोई उम्मीद नहीं.
हैप्पी किक डे

5- किक पड़ने का एक बहुत बड़ा फायदा है कि,
अच्छे खासे बे-अक्ल को अक्ल आ जाती है,
सारी आशिकी माशूकी निकल जाती है...
हैप्पी किक डे

बहरहाल, अगर आपको ऐसा लगता है कि आप बहुत ज्यादा समय तक ऑनलाइन रहते हैं या फिर अपना ज्यादा टाइम सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो आप किक डे पर इस आदत को किक मारकर छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में कोई ज्यादा ही दखलअंदाजी कर रहा है या उससे आपकी लाइफ प्रभावित हो रही है तो आप उसे अपनी लाइफ से किक मारकर बाहर कर सकते हैं और तो और आप इस दिन को अपने दोस्तों के साथ शरारत भरे अंदाज में भी सेलिब्रेट कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

