त्योहार

Kartik Purnima 2024 Greetings: शुभ कार्तिक पूर्णिमा! इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images, HD Wallpapers के जरिए दें बधाई

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी महीने भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इस माह तुलसी विवाह किया जाता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान, दान व दीपदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर आप इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स के जरिए कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं.

Kartik Purnima 2024 Greetings: शुभ कार्तिक पूर्णिमा! इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images, HD Wallpapers के जरिए दें बधाई
कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

Kartik Purnima 2024 Greetings in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के पर्व को बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है, जिसकी दिव्यता और भव्यता देखते ही बनती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, जिसे देव दीपावली (Dev Deepawali) के तौर पर भी जाना जाता है. इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) ने त्रिपुरासुर (Tripurasur) राक्षस का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा (Tripuri Purnima) या त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान शिव, चंद्र देव और भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है.

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी महीने भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इस माह तुलसी विवाह किया जाता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान, दान व दीपदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर आप इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स के जरिए कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं.

1- कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

2- कार्तिक पूर्णिमा की बधाई

कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

3- शुभ कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

5- कार्तिक पूर्णिमा 2024

कार्तिक पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कहा जाता है कि इसी पावन तिथि को शाम के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था और भगवान शिव ने त्रिपुरारी अवतार लेकर त्रिपुरासुर का संहार करके देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया था. इस दिन सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ में दूध में चीनी मिलाकर अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्या दूर होती है. मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करने से करियर या कारोबार में तरक्की होती है. इसके साथ ही कर्ज और जीवन के तमाम दुखों से छुटकारा पाने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में दीपदान करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).