त्योहार

Kartik Purnima 2023 Messages: कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई! प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और Photo SMS

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी तादात में श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, इसके साथ ही इस दिन दीपदान, दान, यज्ञ और भगवान की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

Kartik Purnima 2023 Messages: कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई! प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और Photo SMS
कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

Kartik Purnima 2023 Messages in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है और उसी तरह कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) की तिथि भी विशेष मानी जाती है. कार्तिक अमावस्या के दिन पांच दिवसीय दीयों के उत्सव दिवाली का प्रमुख पर्व दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) का पर्व मनाया जाता है, जबकि उसके 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली (Dev Diwali) मनाई जाती है. उदया तिथि के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 27 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है. कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली (Dev Deepawali), त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima) और त्रिपुरी पूर्णिमा (Tripuri Purnima) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान करने से अक्षय पुण्य फलों का प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी तादात में श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, इसके साथ ही इस दिन दीपदान, दान, यज्ञ और भगवान की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- हर दम खुशियां हो साथ,

कभी दामन ना हो खाली,

हम सब की तरफ से आपके लिए,

शुभ हो कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार.

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

2- एक दुआ मांगते हैं हम अपने भगवान से,

चाहते हैं आपकी खुशी पूरे ईमान से,

सब हसरतें पूरी हो आपकी और,

आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान से...

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई.

कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

3- कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि है अति पावन,

बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,

चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,

शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार.

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई.

कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

4- दीप जलते-जगमगाते रहें,

हम आपको, आप हमें याद आते रहें,

जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,

आप चांद की तरह जगमगाते रहें.

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

5- खुशी हर रात चांद बनकर आए,

दिन का उजाला शान बनकर आए,

कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,

यह कार्तिक पूर्णिमा ऐसी सौगात लेकर आए.

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

कार्तिक पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इस पावन तिथि पर स्वर्ग से सभी देवी-देवता देव दीपावली मनाने के लिए भगवान शिव की नगरी काशी आते हैं. इस रात काशी के सभी घाटों को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है और मां गंगा की विशेष संध्या आरती की जाती है. इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरारी अवतार धारण करके त्रिपुरासुर की तिकड़ी का संहार किया था, इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. त्रिपुरासुर का अंत होने की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाई थी और तब से काशी में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).