Kartik Purnima 2022 HD Images: हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा! इन WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photos, Wallpapers के जरिए दें बधाई
कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

Kartik Purnima 2022 HD Images: साल के बारह महीनों में कार्तिक मास (kartik Month) को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. जितना महत्व कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) का बताया जाता है, उतना ही महत्व कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का भी होता है, जिसे देव दीपावली (Dev Deepawali), त्रिपुरी पूर्णिमा (Tripuri Purnima) और त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 8 नवंबर 2022 को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से पूरे महीने में किए गए पूजा-पाठ के बराबर फल मिलता है. ऐसी मान्यता प्रचलित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) ने मत्स्य अवतार लिया था और इसी दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) ने त्रिपुरारी अवतार लेकर त्रिपुरासुर भाईयों की तिकड़ी का अंत किया था. त्रिपुरासुर असुर के संहार की खुशी में सभी देवताओं ने शिव की पावन नगरी काशी में दीप जलाकर दीवाली मनाई थी, इसलिए इसे देव दिवाली या देव दीपावली भी कहा जाता है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन स्वर्ग से सभी देवता आकर गंगा नदी में स्नान करते हैं, इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए इस दिन आप इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज और वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों से हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा कह सकते हैं.

1- कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

2- कार्तिक पूर्णिमा की बधाई

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

4- शुभ कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

5- कार्तिक पूर्णिमा 2022

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य  के अलावा प्रदोष काल में किसी नदी या तालाब में दीपदान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन वाराणसी में मां गंगा की विशेष आरती की जाती है और गंगा के सभी घाटों को दीयों की रोशनी से रोशन कर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है.