त्योहार

Kamika Ekadashi 2022 Messages: कामिका एकादशी की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

कामिका एकादशी पर भक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करके श्रीहरि की पूजा करते हैं और उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, मौसमी फल और पीली मिठाई अर्पित करते हैं. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का जप किया जाता है. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपनों को कामिका एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Kamika Ekadashi 2022 Messages: कामिका एकादशी की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

Kamika Ekadashi 2022 Messages in Hindi: भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को एकादशी तिथि अत्यंत प्रिय है और एकादशी व्रत को सभी व्रतों में उत्तम फलदायी माना जाता है. भगवान शिव (Lord Shiva) की उपासना के पावन मास सावन (Sawan Maas) की कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के तौर पर मनाया जाता है. इस साल कामिका एकादशी आज यानी 24 जुलाई को मनाई जा रही है. सावन महीने की इस एकादशी का विशेष महत्व है और इस व्रत को करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) अपने भक्तों पर अत्यंत प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से श्रीहरि की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गंगा स्नान और गौ दान करने जितना फल प्राप्त होता है. कामिका एकादशी में पीले वस्त्र धारण करना काफी शुभ माना जाता है.

कामिका एकादशी पर भक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करके श्रीहरि की पूजा करते हैं और उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, मौसमी फल और पीली मिठाई अर्पित करते हैं. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का जप किया जाता है. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपनों को कामिका एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ताल बजेमृदंग बजे हरी की वीणा

जय रामजय राम कृष्ण हरी

कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

2- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः

कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

3- भगवान विष्णु जिनका नाम है,

बैकुंठ जिनका धाम है,

ऐसे दीनदयाल को कामिका एकादशी

पर शत-शत नमन...

कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2022: इस व्रत से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य! जानें इसका महात्म्य, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, एवं पौराणिक कथा !

4- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

5- विष्णु की माया बन जाऊं,

एक अनकही कहानी बन जाऊं,

मेरे भगवान की कृपा हो तो,

मैं निश्चल श्वेत मन की काया बन जाऊं.

कामिका एकादशी की शुभकामनाएं

कामिका एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का फल किसी तीर्थस्थल पर पवित्र नदियों में स्नान करने के बराबर माना जाता है. इस व्रत के प्रभाव से ब्रह्म हत्या जैसे दोष और अन्य पापों से मुक्ति मिलती है. इस व्रत के प्रभाव से सारे कष्ट दूर होते हैं, मन को शांति मिलती है और समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में भक्तों को कामिका एकादशी का व्रत रखकर श्रीहरि का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).