Isro Day 2024 Wishes: ‘मुश्किल काम पहले करते हैं हिंदुस्तानी, जिद्दी जो होते हैं! ‘इसरो दिवस’ पर देश-दुनिया को बधाई संदेश भेजकर गौरवान्वित हों!
इसरो दिवस यानी नेशनल स्पेस डे पर लोग शुभकामना संदेशों को शेयर करके इसरो की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा सकता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉलपेपर्स और कोट्स को अपनों संग शेयर करके देश को विश्व गुरु की ओर ले जाने की प्रेरणा स्रोत बने.
Isro Day 2024 Wishes in Hindi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) यानी इसरो (ISRO) की उपलब्धियां न केवल विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बल्कि देश की गरिमा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इस दिन को विशेष रूप से उन प्रयासों और सफलता की सराहना करने के लिए समर्पित किया जाता है, जो इसरो ने अंतरिक्ष अन्वेषण, उपग्रह प्रक्षेपण, और अन्य तकनीकी विकास में की है. इस अवसर पर हम सभी देशवासी इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सहयोगी टीम को उनके अद्वितीय प्रयास और समर्पण को सलाम करता है. उनके परिश्रम और लगन ने भारत को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
इसरो दिवस यानी नेशनल स्पेस डे पर लोग शुभकामना संदेशों को शेयर करके इसरो की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा सकता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉलपेपर्स और कोट्स को अपनों संग शेयर करके देश को विश्व गुरु की ओर ले जाने की प्रेरणा स्रोत बने.
1- हम सबका था विश्वास, इसलिए हम हो गए कामयाब,
चांद पर हो गई सॉफ्ट लैंडिंग, दुनिया ने कहा जीता हिंदुस्तान’
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

2- इसरो ने कर दिखाया है, चांद पर भारत का झंडा लहराया है
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर, भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है.’
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

3- मंगल पर तो पहले पहुंचे थे, अब चांद विजय भी कर लिया.’
हर भारतवासी खुश है, जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया.
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

4- देखो कहां पहुंचे हैं हम, अब चांद से दुनिया देख रहे हैं हम,
जहां से छोड़ा था, वहां से आगे आगे आए हैं,
कह सकते हैं अब गर्व से, हम भी चांद पर होकर आए हैं.
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

5- आज उम्मीद हो गई पूरी चांद की जमीं पर जब उतरा चंद्रयान,
चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान,
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर पहुंचा हिंदुस्तान.
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

6- मुश्किल काम हम पहले करते हैं
हम हिंदुस्तानी बड़े जिद्दी हैं
अपनी हर जिद पूरी करते हैं.
इसरो दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस यानी इसरो दिवस पहली बार मनाया जा रहा है. दरअसल, चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, जिसे इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया. इस मिशन का मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना था. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ, इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था, इस कामयाबी के साथ ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों में भारत दुनिया का चौथा देश बन गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

