International Yoga Day 2026 Wishes: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन खास हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

दुनिया भर में 21 जून 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए खास संदेश शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

International Yoga Day 2026 Wishes in Hindi: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इसी महत्ता को वैश्विक स्तर पर रेखांकित करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को दुनिया भर में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day) मनाया जाता है. इस वर्ष 21 जून 2026 को वैश्विक स्तर पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर लोग न केवल सामूहिक योग सत्रों में भाग ले रहे हैं, बल्कि डिजिटल माध्यमों से एक-दूसरे को प्रेरणादायी कोट्स, संदेश और जीआईएफ ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

भारत में योग का इतिहास सदियों पुराना है, जहां इसे निरोगी काया और मानसिक शांति का अचूक साधन माना गया है. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करता है कि नियमित योग अभ्यास से न केवल शरीर लचीला और मजबूत बनता है, बल्कि तनाव, एंग्जायटी और कई गंभीर जीवनशैली जनित बीमारियों का खतरा भी कम होता है. योग दिवस के दिन दुनिया भर के लोग योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं.

1- स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोग मुक्त जीवन की कुंजी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- योग है सेहत के लिए एक क्रांति,
इससे आती है जीवन में सुख-शांति.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- योग हमें खुद से मिलाता है,
योग ईश्वर की अनुभूति दिलाता है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- भागदौड़ भरी जिंदगी में सब हो गए हैं अलग-थलग,
नियमित योग हमें अपने आप से जोड़ने में करता है मदद.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- स्वयं को बदलो तो यह जग बदलेगा,
योग से सुखमय हर दिन निकलेगा.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

इस वैश्विक आयोजन की शुरुआत कराने का मुख्य श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. उन्होंने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. भारत के इस प्रस्ताव को व्यापक जनसमर्थन मिला और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' घोषित किया. इसके बाद, पहली बार 21 जून 2015 को पहला विश्व योग दिवस मनाया गया था, जो अब एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है.

Share Now

Tags

10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10th International Yoga Day Happy International Yoga Day Happy Yoga Day International Day of Yoga International Day of Yoga 2026 International Yoga Day International Yoga Day 2026 International Yoga Day Greetings International Yoga Day Hindi Messages International Yoga Day Hindi wishes International Yoga Day Images International Yoga Day Quotes International Yoga Day Wallpapers yoga day Yoga Day 2026 Yoga Day Messages Yoga Day Quotes Yoga Day wishes अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इमेज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्रीटिंग्स अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुभकामना संदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हिंदी मैसेजेस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इंटरनेशनल योगा डे इंटरनेशनल योगा डे 2026 योग दिवस योग दिवस 2026 योग दिवस की शुभकामनाएं योग दिवस शुभकामना संदेश योग दिवस हिंदी विशेज योगा डे योगा डे 2026 हैप्पी योगा डे हैप्पी योगा डे 2026