International Kissing Day 2022 Messages: हैप्पी किसिंग डे! शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और HD Images
किस प्रेम की अभिव्यक्ति का एक खास जरिया है, जिसे सिर्फ कपल्स के बीच ही नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में भी व्यक्त किया जा सकता है. यह दिवस प्रेमी जोड़ों के बीच खास महत्व रखता है, इस दिन किसिंग के बहाने कपल्स अपने प्यार को जाहिर करते हैं. इसके साथ ही आप इस अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और एचडी इमेजेस के जरिए हैप्पी किसिंग डे कह सकते हैं.
International Kissing Day 2022 Messages: आज यानी 6 जुलाई 2022 को अंतरराष्ट्रीय चुंबन दिवस यानी इंटरनेशनल किसिंग (International Kissing Day) डे मनाया जा रहा है, जिसे वर्ल्ड किस डे (World Kiss Day) के तौर पर भी जाना जाता है. चुंबन यानी किस (Kiss) को हमेशा से ही प्यार का प्रतीक माना जाता रहा है, क्योंकि इस दिन प्यार करने वाले कपल्स एक-दूसरे को किस करके अपनी प्यार भरी भावनाओं का इजहार करते हैं. माना जाता है कि किसिंग डे (Kissing Day) पर अपने पार्टनर, माता-पिता या भाई-बहन को किस करने से रिश्ता और भी ज्यादा गहरा हो जाता है. यह न सिर्फ रिश्ते में प्यार को बढ़ाता है, बल्कि इससे एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ता है. जहां इंटरनेशनल किसिंग डे 6 जुलाई को मनाया जाता है तो वहीं वैलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इंटरनेशनल किसिंग डे को मनाने की शुरुआत 2000 के दशक में यूनाइटेड किंगडम से हुई थी.
चुंबन यानी किस प्रेम की अभिव्यक्ति का एक खास जरिया है, जिसे सिर्फ कपल्स के बीच ही नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में भी व्यक्त किया जा सकता है. यह दिवस प्रेमी जोड़ों के बीच खास महत्व रखता है, इस दिन किसिंग के बहाने कपल्स अपने प्यार को जाहिर करते हैं. इसके साथ ही आप इस अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और एचडी इमेजेस के जरिए हैप्पी किसिंग डे कह सकते हैं.
1- कभी दूर न जाना तुम,
मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा,
अगर तुम दूर हुई तो,
तेरी यादों को ही किस करूंगा.
हैप्पी इंटरनेशनल किसिंग डे

2- किस की कोई भाषा नहीं होती,
किस की कोई ज़ात नहीं होती,
आज कर लो मुझे किस,
क्योंकि मैं कर रहा हूं तुम्हें मिस.
हैप्पी इंटरनेशनल किसिंग डे

3- डर से ज्यादा तेरे करीब आने को जी करता है,
तेरे होंठों को होंठों से छू जाने को जी करता है,
तुम हो मेरे बेताब दिल की धड़कन,
तुम्हे अपना बनाने को जी करता है.
हैप्पी इंटरनेशनल किसिंग डे

4- एक मदहोशी सी होती है,
उसकी सांसों की गरमी में,
एक नशा सा होता है,
उसकी लबों की नरमी में...
हैप्पी इंटरनेशनल किसिंग डे

5- आज बारिश में तेरे संग नहाना है,
सपना ये मेरा कितना सुहाना है,
बारिश की बूंदें जो गिरे तेरे होंठों पे,
उन्हें अपने होंठों से उठाना है.
हैप्पी इंटरनेशनल किसिंग डे

ऐसा माना जाता है कि किस करने से दिल और दिमाग दोनों खुश होते हैं. किस दो लोगों के बीच की दूरियों को मिटाने के साथ-साथ स्ट्रेस और तनाव को भी कम करने में मदद करता है. किस करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं. इससे होंठ, गाल, चेहरे, जीभ, जबड़े और गर्दन के मसल्स की एक्सरसाइज होती है. इसके अलावा इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर झुर्रियां व एजिंग की समस्या नहीं होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

