Indian Coast Guard Day 2024 Wishes: भारतीय तटरक्षक दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए 1 फरवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई थी, तब से हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है. इस साल इसकी 48वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स और फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Indian Coast Guard Day 2024 Wishes in Hindi: हर साल देशभर में 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस यानी इंडियन कोस्ट गार्ड डे (Indian Coast Guard Day) मनाया जाता है. इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जवानों को देश के समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए सम्मानित किया जाता है और उनके सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. भारत का यह सशस्त्र बल समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है और यह दिवस भारतीय तटरक्षक के जवानों को समर्पित है. आपको बता दें कि देश की समुद्री सीमा करीब 7500 किमी लंबी है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय तटरक्षक बल के जवानों पर है. इस बल के पास वर्तमान में 150 से ज्यादा जहाज और 100 से ज्यादा विमान हैं, जिनसे उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है.
समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए 1 फरवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई थी, तब से हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है. इस साल इसकी 48वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स और फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- आप अपनी जांबाजी हमेशा दिखाएं,
जिस पर पूरे देश का गर्व बढ़ जाए,
आप यूं ही हमेशा हंसे और मुस्कुराएं,
जब मुसीबत से किसी की जान बचाएं.
भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं

2- आपके शौर्य और कीर्ति में,
दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होती जाए,
भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस
की ढेरों बधाई...
भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं

3- हम एक सुरक्षित और सुखी जीवन जी सकते है क्योंकि,
हमारे पास सबसे अधिक क्षमता वाले और सबसे बहादुर,
तटरक्षक बल हर पल हमारी रक्षा करते हैं...
भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4- यह दिन उन वीर जवानों के प्रति समर्पित है,
जो अपनी जान की परवाह किए बगैर,
अपना जीवन देश सेवा में लगा देते है,
भारत के ऐसे वीर जवानों को सलाम…!
भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं

5- लोगों की जान बचाने वाले,
वीर जवानों के शौर्य और,
प्रतिबद्धता को शत-शत नमन.
भारतीय तटरक्षक दिवस की शुभकामनाएं

दरअसल, भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सुरक्षा में तैनात एक महत्वपूर्ण बल है, जो समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने के साथ ही समुद्री डकैती और तस्करी जैसी घटनाओं व समुद्री आपदाओं से बचाने में अहम भूमिका निभाता है. इस बल के जवानों के शौर्य, वीरता, साहस के लिए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है. इस दिन परेड, मार्च पास्ट, भाषण समारोह, सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

