त्योहार

Hug Day 2025 Wishes: ‘जैसे रोमियो ने जुलिएट को…’ हग डे के इन हिंदी WhatsApp Messages, Shayaris, Facebook Greetings को भेजकर दें पार्टनर को शुभकामनाएं

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को कपल्स न सिर्फ हग करके एक-दूसरे से अपना प्यार जाहिर करते हैं, बल्कि यह एहसास भी दिलाते हैं कि उनके पार्टनर की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत है. इस अहसास को बयां करने के लिए आप शुभकामना संदेशों का भी आदान-प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में इस अवसर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर पार्टनर को हग डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Hug Day 2025 Wishes: ‘जैसे रोमियो ने जुलिएट को…’ हग डे के इन हिंदी WhatsApp Messages, Shayaris, Facebook Greetings को भेजकर दें पार्टनर को शुभकामनाएं
हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

Hug Day 2025 Wishes in Hindi: इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्यार करने वाले कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का पूरा एक सप्ताह किसी उत्सव से कम नहीं होता है, तभी तो दुनिया भर के कपल्स इस वीक के हर एक दिन को स्पेशल बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. 7 फरवरी से रोज डे (Rose Day) के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है, जबकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के साथ प्यार के इस पर्व का समापन होता है. वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े या फिर शादीशुदा कपल्स एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं और हग डे विश करते हैं. वैसे भी किसी को सांत्वना देने, प्यार या खुशी जाहिर करने के लिए हग करने को काफी अच्छा माना जाता है. इससे न सिर्फ आपस में प्यार बढ़ता है, बल्कि इसका सेहत पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को कपल्स न सिर्फ हग करके एक-दूसरे से अपना प्यार जाहिर करते हैं, बल्कि यह एहसास भी दिलाते हैं कि उनके पार्टनर की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत है. इस अहसास को बयां करने के लिए आप शुभकामना संदेशों का भी आदान-प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में इस अवसर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर पार्टनर को हग डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- जैसे रोमियो ने जुलिएट को,
जैसे लैला ने मजनू को,
जैसे हीर ने रांझा को,
गले लगाया था...
बस उसी तरह तुम भी मुझे गले से लगाओ.

हग डे की शुभकामनाएं

हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

2-  मन ही मन करती हूं बातें,
दिल की हर एक बात कह जाती हूं,
एक बार तो ले लो बांहों में सजना,
यही हर बार कहते-कहते रुक जाती हूं.
हग डे की शुभकामनाएं

हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- इतना ना तड़पाओ मेरे दिल को,
इतना ना सताओ मेरी बाहों को,
इतना ना छुपाओ अपने प्यार को,
आग तो दोनो तरफ लगी है...
आओ ले लो मुझे अपनी बाहों में...
हग डे की शुभकामनाएं

हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बांहों में अपनी सारा जहां भुलाते हो.
हग डे की शुभकामनाएं

हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- सुना है... हग डे पर,
अपने प्यार से गले मिलकर,
उसका हाल चाल पूछा जाता है,
तो आप कब आ रहे हो हमारा हाल पूछने.
हग डे की शुभकामनाएं

हग डे 2025 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, हग डे को लेकर कहा जाता है कि यह स्पेशल डे दुनिया भर के कपल्स को अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने का मौका प्रदान करता है, क्योंकि अपने प्यार भरे रिश्ते के शुरुआती दौर में सबसे पहले कपल्स हग करके ही एक-दूसरे के साथ खुद को सहज करने की कोशिश करते हैं. इस दिन को आप अपने प्यार और पार्टनर के अलावा अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. उन्हें प्यार से गले लगाकर आप इस दिन को सही मायनों में खास बना सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).