Hug Day 2023 Messages: हैप्पी हग डे! इन रोमांटिक Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings, SMS के जरिए दें पार्टनर को जादू की झप्पी
गले लगाना दुनिया का एक खूबसूरत एहसास तो है ही, लेकिन इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. वैलेंटाइन डे के ठीक दो दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गले लगाकर हग डे सेलिब्रेट करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. आप भी हग डे पर इन रोमांटिक मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस के जरिए पार्टनर को जादू की झप्पी दे सकते हैं.
Hug Day 2023 Messages in Hindi: दुनिया भर फरवरी महीने (February Month) के आगाज के साथ ही प्यार की खुमारी छाई हुई है और वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) यानी प्यार के सप्ताह का जश्न मनाया जा रहा है. 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) से शुरु हुए वैलेंटाइन वीक का आज यानी 12 फरवरी को छठा दिन है और आज हग डे (Hug Day) मनाया जा रहा है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उससे जादू की झप्पी मिल जाए तो यकीन मानिए इससे खूबसूरत एहसास दूसरा कुछ नहीं हो सकता है. गले लगाना यानी जादू की झप्पी में बिना कहे भावनाओं को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता होती है, इसलिए जिस प्यार भरी भावना को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं, उन भावनाओं को बिना कुछ कहे अपने खास को गले लगाकर व्यक्त कर सकते हैं.
गले लगाना दुनिया का एक खूबसूरत एहसास तो है ही, लेकिन इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. वैलेंटाइन डे के ठीक दो दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गले लगाकर हग डे सेलिब्रेट करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. आप भी हग डे पर इन रोमांटिक मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस के जरिए पार्टनर को जादू की झप्पी दे सकते हैं.
1- लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो न हो,
शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो…
हैप्पी हग डे

2- अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो,
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो,
दिल बेचैन है कबसे इस प्यार के लिए,
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो.
हैप्पी हग डे

3- रात-दिन तू है मेरी आगोश में,
मैं तेरा साहिल, मेरा दरिया है तू,
तेरी मोहब्बत की तलब थी तो हाथ फैला दिये हमने,
वरना हम तो अपनी जिंदगी के लिए भी दुआ नही मागते.
हैप्पी हग डे

4- कोई कहे इसे जादू की झप्पी,
कोई कहे इसे प्यार...
मौका है खूबसूरत...
आ गले लग जा मेरे यार.
हैप्पी हग डे

5- एक बार तो मुझे सीने से लगा ले,
अपने दिल के भी अरमान सजा ले,
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले.
हैप्पी हग डे

बेशक अपने महबूब को अपनी बांहों में समेटने का सुखद एहसास होने पर दुनिया भर की सारी परेशानियां पल भर में गायब हो जाती हैं और सुखद एहसास की अनुभूति होती है. वैसे यह जरूरी नहीं है कि हग डे पर सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका ही एक-दूसरे को हग कर सकते हैं. इस दिन आप अपने प्रिय के अलावा भाई-बहन, माता-पिता और दोस्तों को गले लगाकर उनके प्रति प्यार व आदर व्यक्त करते हुए भी हग डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

