Holika Dahan 2022 Wishes: होलिका दहन की इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
Holika Dahan 2022 Wishes in Hindi: रंगों के त्योहार होली (Holi) का जश्न मनाने के लिए हर कोई बेकरार नजर आ रहा है और हर किसी पर होली की खुमारी छाने लगी है. रंगों भरी होली को धुलंडी (Dhulendi) कहा जाता है और इससे ठीक एक दिन पहले यानी फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन (Holika Dahan) का उत्सव मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन का त्योहार 17 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) के नाम से भी जाना जाता है. होलिका दहन के पर्व को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है. प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को आग में जलाने वाली होलिका खुद ही अग्नि में जलकर भस्म हो गई थी, जबकि श्रीहरि ने अपने भक्त प्रह्लाद की होलिका की अग्नि से रक्षा की थी.
होलिका दहन के दिन सोसायटी और मोहल्ले में लोग लकड़ी, कंडे इत्यादि से होलिका सजाते हैं और फिर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका जलाई जाती है. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को छोटी होली की बधाई भी देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों को होलिका दहन के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- होलिका दहन का पर्व है,
इसमें जला दो अपना घमंड,
नकारात्मकता और जलन,
आओ मिलकर करें नया आगाज...
होलिका दहन की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2022: होलिका दहन की रात सक्रिय नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए ये कार्य करें और इन कार्यों से बचें!
2- हे प्रभु आप रहना सदा मेरे मन में,
दूर रहे बुराइयां सदा सबके जीवन से,
होलिका दहन पर यही कामना मेरी,
सुख-शांति हो मेरे देश के कण-कण में.
होलिका दहन की शुभकामनाएं

3- अच्छाई की जीत हुई है,
आज बुराई हार गई है,
देखो होली से एक दिन पहले,
होलिका दहन की शुभ घड़ी आई है.
होलिका दहन की शुभकामनाएं

4- होलिका दहन के साथ ही,
आप सभी के दुखो का नाश हो,
होलिका दहन के पर्व की,
आप सभी को हार्दिक बधाई.
होलिका दहन की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2022: क्या है होलिका-दहन की राख की उपयोगिता? जानें ये राख कैसे और किन-किन संकटों से आपको बचा सकते हैं!
5- होली जली है बुराई के रूप में,
बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में,
खुश रहें आप दुनिया में हमेशा ,
होलिका दहन पर यही है कामना.
होलिका दहन की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि हर साल होलिका दहन के पर्व को परंपरागत तरीके से विभिन्न रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है. अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार, लोग होलिका की अग्नि में गेहूं की बाली, नारियल, हरे चने जैसे कई चीजों को अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके बाद लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर छोटी होली यानी होलिका दहन की शुभकामनाएं देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

