त्योहार

Hariyali Teej 2024 Wishes: हरियाली तीज की इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था, इसलिए इसका विशेष महत्व बताया जाता है. हरियाली तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़ों के साथ ही हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं. इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Hariyali Teej 2024 Wishes: हरियाली तीज की इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

Hariyali Teej 2024 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए कई व्रत करती हैं, इसके साथ ही अच्छे जीवनसाथी की कामना से कुंवारी कन्याएं भी कई व्रत करती हैं. इन तमाम व्रतों में हरियाली तीज (Hariyali Teej) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास (Sawan Maas) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है, जिसे श्रावणी तीज (Shravani Teej) भी कहा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं. इसके साथ ही अविवाहित लड़कियां मनचाहे वर के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं. इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है.

ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था, इसलिए इसका विशेष महत्व बताया जाता है. हरियाली तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़ों के साथ ही हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं. इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- देवी पार्वती और भगवान शिव
आपके जीवन को,
प्रेम, शांति, समृद्धि, खुशी,
अच्छे स्वास्थ्य और धन से भर दें.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

2- शिव जी की कृपा होगी,
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब,
हरियाली तीज का त्यौहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

3- पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार,
मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

4- मेहंदी से सजे हाथ,
नव-विवाहितों की खनकती
चूड़ियों और घेवर की मिठास,
मुबारक हो आपको हरियाली तीज.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

5- चंदन की खुशबू,
बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो,
हरियाली तीज का त्यौहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज 2024 (Photo Credits: File Image)

हरियाली तीज को अखंड सौभाग्य के महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है. उनके पूजन से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद इसी दिन भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).