Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगे के साथ सेल्फी कैसे करें अपलोड? जानें आसान स्टेप्स और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय का 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है. जानिए आधिकारिक पोर्टल पर अपनी तिरंगा सेल्फी अपलोड करने और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया.

नई दिल्ली: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार का प्रमुख जन-आंदोलन 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga 2026) अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है. 9 अगस्त से शुरू हुआ यह देशव्यापी अभियान 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष के अभियान की एक प्रमुख विशेषता राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न भी है.

इस अभियान के तहत देश के नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी आधिकारिक पोर्टल पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सेल्फी अपलोड करने के बाद प्रतिभागी सरकार की ओर से जारी आधिकारिक भागीदारी प्रमाण पत्र (Participation Certificate) भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: एक तिरंगा, लाखों कुर्बानियां और आजाद भारत की कहानी, जानिए 15 अगस्त का असली महत्व

फोटो अपलोड करने से पहले की तैयारियां

पोर्टल पर जाने से पहले नागरिकों को कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना चाहिए:

सेल्फी अपलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

नागरिक बिना किसी पंजीकरण शुल्क के सीधे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी सेल्फी जमा कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट खोलें: अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ खोलें.
  2. अपलोड ऑप्शन चुनें: होमपेज पर दिए गए 'Upload Selfie' (सेल्फी अपलोड करें) विकल्प पर क्लिक करें.
  3. जानकारी भरें: अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और अपना राज्य/देश दर्ज करें.
  4. फोटो सेलेक्ट करें: 'Browse Files' पर क्लिक करके या फोटो को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके अपने डिवाइस से तिरंगा सेल्फी अपलोड करें.
  5. सबमिट करें: प्रक्रिया पूरी करने के बाद सबमिट बटन दबाएं. डिजिटल माध्यम से फोटो पर 'वंदे मातरम' के बोल भी स्वतः जुड़ जाते हैं.

सर्टिफिकेट डाउनलोड और महत्वपूर्ण निर्देश

सेल्फी सफलतापूर्वक प्रोसेस होने के बाद स्क्रीन पर सर्टिफिकेट जनरेट करने का विकल्प दिखाई देगा. नागरिक 'Download Certificate' बटन पर क्लिक करके अपना डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और इसे #HarGharTiranga या #HGT2026 हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह:

संस्कृति मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फोटो मॉडरेषन (जांच) के कारण वेबसाइट पर दिखने में थोड़ा समय लग सकता है. नागरिकों को केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल (harghartiranga.com) का उपयोग करने की सलाह दी गई है और किसी भी अनधिकृत या शुल्क मांगने वाले फर्जी ऐप्स/लिंक्स से बचने को कहा गया है.

Share Now

Tags

15 अगस्त 80th Independence Day 80वां स्वतंत्रता दिवस August 15 festivals and events Flag Code of India 2026 Flag Hoisting Rules Flag Hoisting Rules India Har Ghar Tiranga Har Ghar Tiranga 2026 Har Ghar Tiranga campaign Har Ghar Tiranga Selfie HarGharTiranga.com independence day Independence Day 2026 Independence Day 2026 date Independence Day Celebrations Independence Day Date Independence Day India 2026 India Independence Day India Independence Day 2026 selfie with tiranga Tiranga Tiranga Certificate Tiranga Selfie तिरंगा तिरंगा सर्टिफिकेट तिरंगा सेल्फी तिरंगे के साथ सेल्फी त्योहार और कार्यक्रम ध्वजारोहण के नियम भारत का ध्वज संहिता 2026 भारत का स्वतंत्रता दिवस 2026 भारत में ध्वजारोहण के नियम स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस 2026 स्वतंत्रता दिवस 2026 की तारीख स्वतंत्रता दिवस की तारीख स्वतंत्रता दिवस समारोह हर घर तिरंगा हर घर तिरंगा 2026 हर घर तिरंगा अभियान हर घर तिरंगा सेल्फी