Teacher's Day 2021 Messages: हैप्पी टीचर्स डे! अपने शिक्षकों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें बधाई
एक शिक्षक के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को हमेशा याद रखने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन तमाम छात्र अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके अपने शिक्षकों को हैप्पी टीचर्स डे कह सकते हैं.
Teacher's Day 2021 Messages in Hindi: भारतीय संस्कृति में हमेशा से गुरु और शिष्य की परंपरा का महत्वपूर्ण स्थान रहा है. छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर लाने में हमेशा से ही एक शिक्षक की अहम भूमिका रही है. शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों (Teachers) के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति उनका आभार व्यक्त करने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे (Teacher's Day) मनाया जाता है. दरअसल, भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. एक महान विद्वान और शिक्षक होने के नाते उन्होंने अपने जीवन के करीब 40 साल शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किया. एक शिक्षक के रूप में उन्होंने भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई.
एक शिक्षक के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को हमेशा याद रखने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन तमाम छात्र अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके अपने शिक्षकों को हैप्पी टीचर्स डे कह सकते हैं.
1- सबसे अच्छा शिक्षक आपको उत्तर नहीं देता,
वो आपके भीतर उत्तर खुद ढूंढने की,
चिंगारी जला देता है...
हैप्पी टीचर्स डे!

2- जो बनाए हमें इंसान,
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को,
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
हैप्पी टीचर्स डे!

3- जीवन में कभी हार न मानना,
संघर्षों से कभी न डरना,
मुसीबतों का करना डट कर सामना,
और सदा न्याय-पथ पर ही चलना,
ये आप ही तो हमें सिखाते हो,
इसलिए शिक्षक कहलाते हो!
हैप्पी टीचर्स डे!

4- दिया ज्ञान का भंडार मुझे,
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे,
जो किया आपने उस उपकार के लिए,
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए,
सभी गुरुजनों को मेरा शत-शत नमन.
हैप्पी टीचर्स डे!

5- जीवन के हर अंधेरे में रौशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाजे,
नया रास्ता दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप.
हैप्पी टीचर्स डे!

गौरतलब है कि हर किसी के जीवन में शिक्षक की भूमिका काफी अहम होती है, क्योंकि शिक्षक ही ऐसा मार्गदर्शक होता है जो शिक्षा की अलख जगाकर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. शिक्षक अपनी मेहनत और लगन से छात्रों को न सिर्फ शिक्षित बनाते हैं, बल्कि बेहतर इंसान बनने में भी छात्रों की मदद करते हैं. शिक्षा के प्रकाश से छात्रों के जीवन को रोशन करने वाले तमाम शिक्षकों के प्रति 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर प्यार और सम्मान जाहिर किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

