त्योहार

Happy Kiss Day 2022 Wishes: हैप्पी किस डे! इन रोमांटिक Shayari, WhatsApp Messages, Facebook Greeting, Photo SMS को भेजकर जाहिर करें अपनी फीलिंग्स

Happy Kiss Day 2022 Wishes: हैप्पी किस डे! इन रोमांटिक Shayari, WhatsApp Messages, Facebook Greeting, Photo SMS को भेजकर जाहिर करें अपनी फीलिंग्स
किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

Happy Kiss Day 2022 Wishes in Hindi: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही फिजाओं में हर तरफ प्यार की खुमारी छाई हुई है. फरवरी महीने को प्यार का महीना (Month of Love) भी कहा जाता है, क्योंकि हर साल 7 फरवरी से रोज डे (Rose Day) के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत होती है, जबकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के साथ इसका समापन होता है. वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे (kiss Day) मनाया जाता है, जिसे कपल्स अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करके इसे यादगार बनाने की कोशिश करते हैं. वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले किस डे का हर पल लवबर्ड्स के लिए बेहद खास होता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करके न सिर्फ अपनी फीलिंग्ल को बयां करते हैं, बल्कि इससे दोनों के बीच का रिश्ता भी काफी मजबूत होता है.

किस डे दो लोगों के प्यार को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें अपनी फीलिंग्स को बयां करने का बेहतरीन मौका भी देता है. ऐसे में लोग इस दिन को स्पेशल बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं, उस पर रोमांटिक शुभकामना संदेश सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकता है. ऐसे में आप भी इन रोमांटिक विशेज, शायरी, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस को भेजकर किस डे पर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकते हैं.

1- तुम एक खूबसूरत गुलाब जैसी हो,

बहुत नाजुक, एक सपने की तरह हो,

जी करता है होंठों से छूकर पी जाऊ तुम्हें,

सर से पाव तक एक शराब जैसी हो.

हैप्पी किस डे

किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

2-  आपके प्यार में मैं कुछ ऐसा कर जाऊंगा,

खुशबू बनकर फिजाओं में बिखर जाऊंगा,

भूलना चाहो तो सांसो को रोक लेना,

अगर सांस लोगे तो मैं दिल में उतर जाऊंगा.

हैप्पी किस डे

किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

3- मौसम है प्यार का थोड़ा प्यार तो कर लो,

करते हो मोहब्बत अगर तो बाहों में तो भर लो,

चलो मेरे संग सपनों की दुनिया में घूम लो,

रोज हम चूमा करते हैं आज तुम हमें चूम लो.

हैप्पी किस डे

किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

4- मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,

एक नई शुरुआत का पैगाम हो,

मिले तेरे होंठ मेरे होंठों से ऐसे,

जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो.

हैप्पी किस डे

किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

5- तुम एक खूबसूरत गुलाब जैसी हो,

बहुत नाजुक हो एक सपने जैसी,

होंठों से छूकर पी जाऊं तुम्हें,

सिर से पांव तक एक शराब जैसी हो.

हैप्पी किस डे

किस डे 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि 12 फरवरी को हग डे मनाने के बाद प्रेमी जोड़े 13 फरवरी को किस डे मनाते हैं. इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को गले लगाकार किस करते हैं और प्यारा सा गिफ्ट देकर इजहार-ए-मोहब्बत की बातें करते हैं. यह अपने साथी से प्यार जताने का एक बेहद ही खूबसूरत दिन होता है. अगर कोई शब्दों में अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है तो किस करके वो आसानी से अपनी पार्टनर से फीलिंग्स का इजहार कर सकते हैं. किस अपनी फीलिंग्स और प्यार को अपने साथी तक पहुंचाने का एक शानदार तरीका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).