Happy Holi 2022 HD Images: होली मुबारक! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये आकर्षक WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photo SMS और Wallpapers
होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का अनोखा त्योहार भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और खुशी-खुशी हर कोई प्यार और एकता के रंग में रंगा हुआ नज़र आता है. इस दिन होली के शुभकामना संदेशों को आदान-प्रदान भी किया जाता है. इस खास मौके पर आप भी इन आकर्षक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर होली मुबाकर कह सकते हैं.
Happy Holi 2022 HD Images: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को रंगो का त्योहार होली (Holi) बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल होली 18 मार्च को मनाई जा रही है. दरअसल, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) मनाने के बाद अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है, जिसे धुलंडी (Dhulendi) भी कहा जाता है. होली हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसका इंतजार हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से होता है. होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और होली के गानों (Holi Songs) पर जमकर डांस करते हैं. इसके साथ ही गुझिया और ठंडाई जैसे होली के विशेष पकवानों का लुत्फ उठाया जाता है.
होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का अनोखा त्योहार भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और खुशी-खुशी हर कोई प्यार और एकता के रंग में रंगा हुआ नज़र आता है. इस दिन होली के शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. इस खास मौके पर आप भी इन आकर्षक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर होली मुबाकर कह सकते हैं.
1- हैप्पी होली 2022

2- होली की हार्दिक बधाई

3- होली मुबारक

4- होली की शुभकामनाएं

5- हैप्पी कलरफुल होली

होली एक ऐसा त्योहार है जिसका बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इंतजार रहता है. इस दिन हर कोई रंग-गुलाल जैसे कलरफुल रंगों में सराबोर नजर आता है. इस दिन मतवालों की टोली गलियों में निकलती है और खूब रंग बरसाते हुए होली खेलती है. इस दिन लोग रंग लगाकर हर किसी को होली की बधाई देते हैं, लेकिन आप सोशल मीडिया के इस दौर में अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन कलरफुल शुभकामना संदेशों को भेजकर इस पर्व का जश्न मनाना न भूलें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

