त्योहार

Happy Holi In Advance 2022 Wishes: होली से पहले इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

अगर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को होली की एडवांस शुभकामनाएं देने के लिए बेकरार हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं होली के कुछ शानदार हिंदी वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स और विशेज, जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी होली इन एडवांस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Holi In Advance 2022 Wishes: होली से पहले इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

Happy Holi In Advance 2022 Wishes in Hindi: रंगो के त्योहार (Festival of Colors) होली (Holi) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, जैसे-जैसे यह पर्व करीब आता है लोगों पर रंगों की खुमारी छाने लगती है. इस साल होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा की शाम होलिका दहन (Holika Dahan) की जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, रंगों के उत्सव होली को फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के बाद अगले दिन मनाया जाता है. होली पर रंगों से खेलने के अलावा गुझिया की मिठास, भांग की ठंडाई और नाच-गाने का लुत्फ उठाने को लोग बेकरार रहते हैं. हालांकि होली के आगमन से पहले ही लोग एक-दूसरे को बधाइयां देना शुरू कर देते हैं, क्योंकि उनके होली तक का इंतजार नहीं हो पाता है.

अगर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को होली की एडवांस शुभकामनाएं देने के लिए बेकरार हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं होली के कुछ शानदार हिंदी वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स और विशेज, जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी होली इन एडवांस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- प्यार के रंग से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग ना जाने कोई जात न बोली,

मुबारक हो आपको आने वाली होली.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

2- आज की दुनिया बहुत एडवांस है,

ऐसी एडवांस दुनिया में रहने वाले,

एक एडवांस बंदे की तरफ से,

आपको होली की हार्दिक शुभकामना.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

3- हम आपके दिल में रहते है,

इसलिए आप की खबर रखते हैं,

हमसे पहले कोई विश ना कर दे आपको,

इसलिए एडवांस में हैप्पी होली कहते हैं.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

4- कबीर जी ने कहा था,

कल करे सो आज कर,

आज करे सो अब,

नेटवर्क डाउन हो जाएगा,

फिर विश करोगे कबइसलिए...

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

5- लम्हा-लम्हा जिंदगी गुजर जाएगी,

कुछ दिनों के बाद होली आ जाएगी,

अभी से ले लो होली की बधाई वरना,

फिर ये बधाई आम हो जाएगी.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2022 (Photo Credits: File Image)

बेशक होली पर लोग रंग-बिरंगे रंगों से खेलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व का जश्न मनाते हैं, लेकिन यह पर्व प्रेम, समरसता, एकता और अपनत्व का भी संदेश देता है. इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलाकर रंगों में सराबोर हो जाते हैं और नए सिरे से अपने जिंदगी की शुरुआत करते हैं. इसके साथ ही इस दिन हर कोई जमकर मौज-मस्ती करता है और रगों से खुशी-खुशी इस पर्व को मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).