Happy Guru Purnima 2021 Wishes: हैप्पी गुरु पूर्णिमा! प्रियजनों व गुरुओं के साथ शेयर करें ये Facebook Messages, GIF Greetings, WhatsApp Status और HD Photos
गुरु पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर वैदिक मंत्रों का जप करना चाहिए. माना जाता है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके अलावा इन शानदार विशेज, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस और एचडी इमेजेस को अपने प्रियजनों और गुरुओं के साथ शेयर करके आप उन्हें हैप्पी गुरु पूर्णिमा विश कर सकते हैं.
Happy Guru Purnima 2021 Wishes in Hindi: आज (24 जुलाई 2021) आषाढ़ मास की पूर्णिमा है, जिसे गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) और वेद व्यास पूर्णिमा (Ved Vyas Purnima) के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) की पावन तिथि पर ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. वेद व्यास जी को श्रीमद्भागवत, महाभारत, ब्रह्मसूत्र के अलावा 18 पुराणों का रचयिता माना जाता है. इसके अलावा मानव जाति तक चारों वेदों का ज्ञान पहुंचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है. सनातन धर्म में महर्षि वेद व्यास को प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है, इसलिए उनके जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा या वेद व्यास पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है. सनातन धर्म में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है, इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन की परंपरा है.
गुरु पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर वैदिक मंत्रों का जप करना चाहिए. माना जाता है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके अलावा इन शानदार विशेज, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस और एचडी इमेजेस को अपने प्रियजनों और गुरुओं के साथ शेयर करके आप उन्हें हैप्पी गुरु पूर्णिमा विश कर सकते हैं.
1- अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से,
जीवन जीना हमें सिखाते.
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

2- सही क्या है, गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं आप,
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको,
तब राहों को सरल बनाते हैं आप.
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

3- गुरु बिन ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिन आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म,
सब गुरु की ही देन हैं.
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

4- गुरु की महिमा है अगम,
गाकर तरता शिष्य,
गुरु कल का अनुमान कर,
गढ़ता आज भविष्य.
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

5- माता-पिता ने जन्म दिया पर,
गुरु ने जीने की कला सिखाई है,
ज्ञान, चरित्र और संस्कार की,
हमने उनसे शिक्षा पाई है...
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

गौरतलब है कि गुरु पूर्णिमा के दिन प्रात:काल स्नानादि के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए, फिर व्यास जी की प्रतिमा को एक चौकी पर स्थापित करके उन्हें सुगंधित फूल अर्पित करना चाहिए. वेद व्यास जी की पूजा के बाद अपने गुरु से मिलना चाहिए और उनके चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में हमारा सही मार्गदर्शन करते हैं और हमें अज्ञानता के अंधकार से बाहर निकालकर हमें ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

