त्योहार

Shubh Dussehra 2020 Wishes: दशहरा के पावन मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, SMS, GIF, Wallpapers और दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के बाद अब 25 अक्टूबर (रविवार) को विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू पंचाग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है, जो दीवाली से ठीक 20 दिन पहले पड़ता है.

Shubh Dussehra 2020 Wishes: दशहरा के पावन मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, SMS, GIF, Wallpapers और दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy Dussehra (Vijayadashami) 2020 Wishes In Hindi:  हिन्दू धर्म के सबसे अहम त्योहारों में से एक दशहरे का त्योहार आ गया है. शारदीय नवरात्रि (Shrad Navratri) में मां दुर्गा (Maa Durga) के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के बाद अब 25 अक्टूबर (रविवार) को विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का पवित्र पर्व मनाया जाएगा. हिंदू पंचाग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है, जो दीवाली (Diwali) से ठीक 20 दिन पहले पड़ता है. विजयादशमी से जुड़ी पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान राम (Lord Rama) को लंकापति रावण (Ravana) पर विजय प्राप्त हुई थी, इसलिए इसे अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. दशहरे के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में लंकापति रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं और इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जबकि बंगाली समुदाय के लोग इस दिन को बिजोया दशमी (Bijoya Dashami) के तौर पर मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय प्राप्त करने की खुशी में मनाते हैं.

विजयादशमी यानी दशहरे के पर्व को हिंदू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे अवसर पर लोग एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर बधाई भी देते हैं. आप भी इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, एसएमएस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- अधर्म पर धर्म की विजय,

असत्य पर सत्य की विजय.

बुराई पर अच्छाई की विजय,

पाप पर पुण्य की विजय,

अत्याचार पर सदाचार की विजय,

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,

अज्ञान पर ज्ञान की विजय,

रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

2- दशहरा का ये पावन त्योहार,

जीवन में लाए खुशियां, सुख-शांति अपार,

श्रीराम जी करें आपके घर सुखों की बरसात,

विजयादशमी की शुभकामना करें स्वीकार...

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

3- जैसे श्रीराम ने जीता लंका को,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया,

दशहरे के इस पावन पर्व पर,

आपको मिले दुनिया भर की खुशियां.

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

4- बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

विजयादशमी पर करते हैं आपके लिए दुआ खास.

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

5- त्याग दी सब ख्वाहिशें,

कुछ अलग करने के लिए,

‘राम’ ने खोया बहुत कुछ,

‘श्रीराम’ बनने के लिए...

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

बता दें कि दशहरे के दिन श्रीराम को रावण पर विजय मिली थी और इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है. इस दिन अस्त्र और शस्त्रों की पूजा करके विजय का पर्व मनाया जाता है. इस खास अवसर पर महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).