Happy Dhanteras 2019 Wishes: धनतेरस के शुभ अवसर पर इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF, Wallpapers और SMS के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस साल 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. धनतेरस के शुभ अवसर पर इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Dhanteras 2019 Wishes In Hindi: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras) का पर्व मनाया जाता है. इस साल 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और इसी के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Festival) की शुरुआत हो जाएगी. धनतेरस दिवाली (Diwali) उत्सव का पहला त्योहार होता है. इस दिन धन के देवता कुबेर (Kuber), धन की देवी लक्ष्मी (Mata Lakshmi), धन्वंतरि भगवान (Dhanvantari) और गणेश जी (Ganesha) की पूजा की जाती है. इसके अलावा इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त दीप दान भी किया जाता है. धनतेरस पर विभिन्न धातुओं से बने बर्तनों के अलावा सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस पर संध्या के समय खरीददारी करने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है.
धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) के रूप में भी मनाया जाता है. दिवाली उत्सव के पहले त्योहार धनतेरस पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- इस धनतेरस कुछ खास हो,
दिलों में खुशियों और घर में सुख का वास हो,
हीरे-मोती आपका ताज हों,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो.
धनतेरस की शुभकामनाएं. यह भी पढ़ें: Dhanteras 2019: धनतेरस पर होती है लक्ष्मी-कुबेर की पूजा, जानिए दिवाली से पहले मनाए जाने वाले इस पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

2- धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया,
लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर,
सदा रहे खुशियों की छाया.
धनतेरस की शुभकामनाएं.

3- आज से ही आपके यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का वास हो, संकटों का नाश हो,
हर दिल पर आपका राज हो, उन्नति का सर पर ताज हो
और घर में शांति का वास हो !
धनतेरस की शुभकामनाएं.

4- दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार.
होती रहे सदा अपार धन की बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.
धनतेरस की शुभकामनाएं.

5- असुर पराजय, देवता विजय दिवस,
लक्ष्मी वास, लक्ष्मी कृपा, जय घोष दिवस,
अमृत पायो देवता और जीवन पायो राजकुमार,
सुख-समृद्धि-धन-वृद्धि देव दिवस.
धनतेरस की शुभकामनाएं.

6-सफलता कदम चूमती रहे,
खुशी आसपास घुमती रहे,
यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाए,
लक्ष्मी की कृपा इतनी हो की,
बालाजी भी देखते रह जाएं.
धनतेरस की शुभकामनाएं.

7- धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
माता लक्ष्मी विराज आपके द्वार,
सभी कामना आपकी करें स्वीकार.
धनतेरस की शुभकामनाएं.

मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तभी से धनतेरस मनाने की परंपरा शुरु हुई. इस दिन अच्छी सेहत के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इसके साथ ही धन और संपन्नता के लिए देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

