Happy Chocolate Day 2021 Messages: हैप्पी चॉकलेट डे! पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे हिंदी WhatsApp Stickers, Shayaris, Facebook Greetings और GIF Images
हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन सिर्फ कपल्स ही नहीं, दोस्त और परिवार के लोग भी एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं, लेकिन चॉकलेट के साथ मीठे-मीठे शुभकामनां संदेशों का आदान-प्रदान हो जाए तो फिर क्या कहना. आप भी इन प्यार भरे हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, मैसेजेस को भेजकर हैप्पी चॉकलेट डे कह सकते हैं.
Happy Chocolate Day 2021 Messages in Hindi: फरवरी महीने को प्यार का महीना (Month of Love) कहा जाता है और इस महीने कपल्स वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाने वाला वैलेंटाइन वीक प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है. वैलेंटाइन वीक रोज डे (Rose Day) से शुरू होता है और वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर जाकर खत्म होता है. इस दौरान हर दिन कपल्स अलग-अलग दिवस को सेलिब्रेट करते हैं. वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है, जिसे लेकर बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिलती है. इस दिन अधिकांश कपल्स एक-दूसरे को उपहार के तौर पर चॉकलेट्स देते हैं और एक-दूजे का मुंह मीठा कराकर अपने रिश्तों में प्यार की मिठास घोलते हैं.
हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन सिर्फ कपल्स ही नहीं, दोस्त और परिवार के लोग भी एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं, लेकिन चॉकलेट के साथ मीठे-मीठे शुभकामनां संदेशों का आदान-प्रदान हो जाए तो फिर क्या कहना. आप भी इन प्यार भरे हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, मैसेजेस को भेजकर हैप्पी चॉकलेट डे कह सकते हैं.
1- आज चॉकलेट डे है,
चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,
कब से तड़प रहे है हम आपके प्यार में,
आज तो हमें अपने गले से लगाओ.
हैप्पी चॉकलेट डे

2- जिंदगी के किताब में कुछ पन्ने खास होते हैं,
कुछ अपने तो कुछ बेगाने होते हैं,
प्यार से संवर जाती है जिंदगी,
जब रिश्तो में चॉकलेट की तरह मिठास होती है.
हैप्पी चॉकलेट डे

3- बिन पुकारे हमें अपने साथ पाओगे,
करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे,
मतलब ये नहीं कि रोज याद करना,
बस याद रखना तब, जब अकेले चॉकलेट खाओगे.
हैप्पी चॉकलेट डे

4- मेरे दिल की धड़कन हो तुम,
पर्क के चॉकलेट का रेपर हो तुम,
रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ क्योंकि,
मेरी फेवरेट चॉकलेट हो तुम.
हैप्पी चॉकलेट डे

5- फाइव स्टार की तरह दिखते हो,
मंच की तरह शरमाते हो,
कैंडी की तरह जब तुम मुस्कुराते हो,
किट-कैट की कसम,
तुम बहुत सुंदर नजर आते हो.
हैप्पी चॉकलेट डे

गौरतलब है कि 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. यह हर कपल के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

