Hanuman Jayanti 2024 Greetings: शुभ हनुमान जयंती! शेयर करें बजरंगबली के ये मनमोहक WhatsApp Status, GIF Images, Photos SMS और Wallpapers
हनुमान जयंती इस पावन अवसर पर देशभर के तमाम हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है और शुभकामना संदेश एक-दूसरे के साथ शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप बजंरगबली के इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स के जरिए शुभ हनुमान जयंती कह सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2024 Greetings in Hindi: मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम (Bhagwan Ram) के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) को संकचमोचन कहा जाता है, जो अपने भक्तों की हर संकट और बाधा से रक्षा करते हैं. इसके साथ ही वो अपने भक्तों को हर भय, पीड़ा और दुख से मुक्त रखते हैं. वैसे तो मंगलवार और शनिवार के दिन भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर भक्तों का उत्साह देखने लायक होता है. आज (23 अप्रैल 2024) हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है. हनुमान जी के पिता का नाम केसरी और माता का नाम अंजनी है. कहा जाता है कि बजरंगबली का जन्म भगवान राम (Bhagwan Ram) की सेवा के लिए हुआ था और उन्होंने माता सीता की खोज के साथ-साथ लंका पर विजय प्राप्त करने में श्रीराम की सहायता की थी.
हनुमान जयंती के दिन व्रत करने के अलावा बूंदी, हलवा, लड्डू जैसी मीठी चीजों का भोग लगाने से हनुमान की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है. इस अवसर पर देशभर के तमाम हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है और शुभकामना संदेश एक-दूसरे के साथ शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप बजंरगबली के इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स के जरिए शुभ हनुमान जयंती कह सकते हैं.





(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

