Hanuman Jayanti 2023 Wishes: हनुमान जयंती की इन भक्तिमय WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. बजरंगबली से अपने जीवन के संकटों को दूर करने की कामना करने के साथ ही एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. इस अवसर पर आप भी इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2023 Wishes in Hindi: देवों के देव महादेव के रुद्रावतार और भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की जयंती (Hanuman Jayanti) हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. हनुमान जी (Hanuman Ji) कलियुग के एक ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. अपने जीवन की सभी बाधाओं और संकटो से मुक्ति पाने के लिए अधिकांश लोग बजरंगबली की आराधना करते हैं. खासकर, मंगलवार और शनिवार को देश के तमाम हनुमान मंदिरों (Hanuman में भक्तों का सैलाब देखने को मिलता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि पर हर साल हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है.
हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. बजरंगबली से अपने जीवन के संकटों को दूर करने की कामना करने के साथ ही एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. इस अवसर पर आप भी इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- सब सुख लहै तुम्हारी सरना,
तुम रक्षक काहू को डरना.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

2- आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का,
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मदिन भगवान का.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

3- विनती मेरी सुनो अंजनी के लाल,
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन,
दुःख-भंजन निरंजन
करूं मैं आपको वंदन.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

4- बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है.
दरवाजे तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है.
राम जी के चरणों में ध्यान होता है.
बाबा के दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

5- पहने लाल लंगोटा,
हाथ में है सोटा,
दुश्मन का करते हैं नाश,
भक्तों को नहीं करते निराश.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशभर के तमाम हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन मंदिरों और घरों में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है. मान्यता है कि जिन लोगों के जीवन में शिक्षा, व्यापार, करियर, सेहत या अन्य कोई भी बाधा हनुमान जी की पूजा से दूर होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

