त्योहार

Hanuman Jayanti 2021 Hindi Wishes: हनुमान जयंती की इन भक्तिमय WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

हनुमान जयंती का पर्व बजरंगबली के तमाम भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन देश के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Hanuman Jayanti 2021 Hindi Wishes: हनुमान जयंती की इन भक्तिमय WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

Hanuman Jayanti 2021 Wishes in Hindi: मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम (Lord Ram) के परम भक्त हनुमान जी (Lord Hanuman) का जन्मोत्सव इस साल 27 अप्रैल को मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व मनाया जा रहा है. बजरंगबली के जन्मोत्सव पर विधि पूर्वक व्रत रखकर पूजा करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. भगवान हनुमान को संकट मोचन भी कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करते हैं. मान्यता है कि जिन लोगों के जीवन में शिक्षा, व्यापार, करियर, सेहत या अन्य कोई भी बाधा हनुमान जी की पूजा से दूर होती है.

हनुमान जयंती का पर्व बजरंगबली के तमाम भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन देश के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- जोड़े हाथ हम खड़े हैं बन कर भिखारी,

करो करुणा बजरंगी आए शरण तिहारी,

तुमको सब कहते बाबा संकटमोचन,

क्योंकि तुम हो बजरंगी दुखभंजन.

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

2- बजरंगी तेरी पूजा से ज्ञान मिलता है,

दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,

रामजी के चरणों में ध्यान होता है,

तेरे दर्शन से हर बिगड़ा काम बनता है.

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

3- भूत पिशाच निकट नहीं आवे,

महावीर जब नाम सुनावे,

नासे रोग हरे सब पीरा,

जपत निरंतर हनुमत वीरा.

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

4- आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,

अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का,

करो सब मिलकर जयकार हनुमान की,

सबको बधाई हो हनुमान के जन्मोत्सव की.

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

5- जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाए तुम,

राम जी के बने सहायक, लक्ष्मण को बचाए तुम,

आओ अब आ भी जाओ, पवन पुत्र हम तुम्हें बुलाते हैं,

अब तो दे दो दर्शन, हनुमत हम ज्योत जलाते हैं.

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2021 (Photo Credits: File Image)

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल और शनि अशुभ फल दे रहे हैं, वो हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा करके इन ग्रहों की अशुभता को दूर कर सकते हैं. इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है. हनुमान जी कलयुग के एक ऐसे देवता हैं जो भक्तों द्वारा स्मरण करने मात्र से उनके कष्टों को दूर करते हैं, इसलिए इस खास अवसर पर आप हनुमान जी की पूजा करके उनकी कृपा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).