Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी 29 जुलाई 2026 को देश भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. अज्ञानता के अंधकार को दूर कर सन्मार्ग दिखाने वाले गुरुओं और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपनों और गुरुजनों को भेजें ये विशेष हिंदी शुभकामनाएं और संदेश.
Guru Purnima 2026 Wishes in Hindi: सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है. गुरुजनों के प्रति आभार, सम्मान और समर्पण व्यक्त करने का पावन पर्व 'गुरु पूर्णिमा' (Guru Purnima) इस वर्ष बुधवार, 29 जुलाई 2026 को मनाया जा रहा है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा को 'व्यास पूर्णिमा' (Vyas Purnima) और 'वेद व्यास जयंती' (Ved Vyas Jayanti) के नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर लोग अपने आध्यात्मिक, धार्मिक और अकादमिक गुरुओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
महर्षि वेदव्यास और गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महाभारत, श्रीमद्भागवत और अठारह पुराणों के रचयिता महान गुरु महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। उन्होंने ही पहली बार मानव समाज को चारों वेदों का ज्ञान दिया था।
इसके अलावा, पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी तिथि पर आदिगुरु भगवान शिव ने दक्षिणमूर्ति रूप धारण कर ऋषियों को ज्ञान दिया था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है।
उत्तर भारत में विशेष उत्साह
भारत में, विशेषकर उत्तर भारत के राज्यों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. आश्रमों, गुरुद्वारों और शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन गुरु-वंदना, हवन और विशेष भंडारों का आयोजन किया जाता है. लोग अपने-अपने गुरुओं के दरबार में उपस्थित होकर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेते हैं.